Advertisement

IPL Tickets Refund: आईपीएल सस्पेंड होने के बाद फैंस को मिली 'गुड न्यूज', लौटाए जाएंगे टिकट के पैसे

IPL Tickets Refund: आईपीएल 2025 के स्थगित होने के बाद फैंस के लिए गुड न्यूज मिली है. लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टिकट के पैस वापस करने की प्रकिया शुरू कर दी है.

Latest News
IPL Tickets Refund: आईपीएल सस्पेंड होने के बाद फैंस को मिली 'गुड न्यूज', लौटाए जाएंगे टिकट के पैसे
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है. इसकी वजह से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाने वाला मैच रद्द हो गया. जिसके बाद एलएसजी ने टिकट के पैसे लौटाए जाने का ऐलान कर दिया है. 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टिकट के पैसे वापस करने की प्रकिया शुरू कर दी है. जोकि फैंस के लिए अच्छी खबर हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है. 

लखनऊ और हैदराबाद की टीम लौटाएगी पैसा 

लखनऊ में 9 मई की शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जाना था. वही सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 10 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना था. जिसको स्थगित कर दिया गया है.

 

जिसके बाद दोनों फ्रेंचाइजी ने फैंस के पैसे टिकट वापस करने की प्रकिया शुरु हो गई है.  बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जानकारी दी की फिलहाल आईपीएल को हफ्तेभर के लिए स्थगित किया गया है. परिस्थियां बेहतर होने पर नए शेड्यूल का ऐलान हो सकता है.

बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल को लेकर बड़ा फैसला किया है. उन्होंने 1 हफ्ते के लिए आईपीएल को स्थगित कर दिया है. बीसीसीआई जल्द ही नया शेड्यूल जारी करेगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement