Advertisement

गौतम गंभीर की टीम इंडिया से होगी छुट्टी! सौरव गांगुली के बयान ने मचाया हड़कंप

Sourav Ganguly on Gautam Gambhir: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. कोच के रूप में गांगुली टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं.

Latest News
गौतम गंभीर की टीम इंडिया से होगी छुट्टी! सौरव गांगुली के बयान ने मचाया हड़कंप

Sourav Ganguly on Gautam Gambhir

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक बयान दिया है, जिसके बाद क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है. बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने टीम इंडिया में वापसी की इच्छा भी जताई है. गांगुली बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए तैयार है. लेकिन अगर ऐसा होगा, तो गंभीर की टीम इंडिया से छुट्टी हो जाएगी. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

सौरव गांगुली ने गौतम को लेकर कही ये बात

सौरव गांगुली ने टीम इंडिया में बतौर कोच वापसी को लेकर पीटीआई भाषा से कहा, मैंने वास्तव में इसके बारे में कभी नहीं सोचा क्योंकि मैं अलग-अलग भूमिकाओं में आ गया. मैंने 2013 में क्रिकेट करियर समाप्त किया और फिर बीसीसीआई अध्यक्ष बन गया. हम देखेंगे कि भविष्य में क्या होता है. मैं सिर्फ 50-53 साल का हूं, तो देखते हैं क्या होता है. मैं इसके लिए तैयार हूं, हम देखेंगे कि यह कहां जाता है."

उन्होंने आगे कहा, मैं अलग-अलग भूमिकाओं में आ गया. लेकिन मुझे लगता है कि मेरा सबसे बड़ा योगदान महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना था. इस दौरान जब गांगुली से पूछा गया कि अगर मुख्यमंत्री पद का वादा किया गया तो क्या वो इस पर विचार करेंगे. वहीं गांगुली ने इसपर मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है."

गौतम गंभीर को लेकर बोली बड़ी बात

गौतम गंभीर को लेकर सौरव गांगुली ने कहा, गौतम गंभीर अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने थोड़ी धीमी शुरुआत की है और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से हार गए. लेकिन उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के साथ वापसी की है और अब एक बड़ी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेली जा रही है. मैंने उन्हें इस भूमिका में बहुत करीब से नहीं देखा है. लेकिन मुझे पता है कि वो बहुत भावुक हैं और मैंने उनकी रणनीतियों को करीब से नहीं देखा है, क्योंकि मैंने उनके साथ कोच के रूप में काम नहीं किया है."

उन्होंने आगे कहा, वो बहुत सीधा है. वो चीजों को स्पष्ट रूप से देखता है और जो महसूस करता है उसके बारे में बहुत खुला है. वो एक महान व्यक्ति थे और मेरा और वरिष्ठ खिलाड़ियों का बहुत सम्मान करते थे. अब भी मैं देख सकता हूं कि वो अपने काम के प्रति बेहद भावुक हैं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. उसकी नौकरी में सिर्फ एक साल है और ये एक महत्वपूर्ण इंग्लैंड दौरा होगा. उसने ऑस्ट्रेलिया में थोड़ा संघर्ष किया. लेकिन हर किसी की तरह वो सीखेगा, आगे बढ़ेगा और वो बेहतर बनेगा."

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement