Advertisement

सौरव गांगुली के भाई और भाभी की बाल-बाल बची जान, समुद्र में पलटी स्पीडबोट; देखें VIDEO

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और भाभी अर्पिता गांगुली के ओडिश में बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए. जिसका वीडियो सामने आया है.

Latest News
सौरव गांगुली के भाई और भाभी की बाल-बाल बची जान, समुद्र में पलटी स्पीडबोट; देखें VIDEO
Add DNA as a Preferred Source

भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता बड़े हादसे का शिकार हो गई. पुरी के समुद्र में जलक्रीड़ा का आनंद लेते समय 'स्पीडबोट' पलट गई. हालांकि  दोनों बाल-बाल बच गए. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है. यह घटना शनिवार शाम को ‘लाइटहाउस’ के पास हुई. जब दंपति ‘स्पीडबोट’ सवारी का आनंद ले रहे थे. 

अर्पिता गांगुली ने कहा कि भगवान की कृपा से हम बच गए. मैं अभी भी सदमे में हूं. ऐसा नहीं होना चाहिए और समुद्र में जलक्रीड़ा की व्यवस्था सही तरीके से की जानी चाहिए. मैं कोलकाता लौटने के बाद पुरी के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगी.

घटना के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी नौका एक बड़ी लहर की चपेट में आकर पलट गई और वह तथा उनके पति सहित सभी यात्री समुद्र में गिर गए. उन्होंने कहा कि शुक्र है कि ‘लाइफगार्ड’ द्वारा तुरंत कार्रवाई करने से हमारी जान बच गई. स्पीडबोट एक बड़ी लहर की चपेट में आने के बाद संतुलन खो बैठी और समुद्र में पलट गई. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement