Advertisement

Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से तोड़ा रिश्ता, क्रिकेटर ने शादी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से शादी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पलाश से शादी कैंसिल कर दी है.

Latest News
Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से तोड़ा रिश्ता, क्रिकेटर ने शादी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Smriti Mandhana Wedding

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से शादी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पलाश से शादी कैंसिल कर दी है. 23 नंवबर 2025 को स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी होनी थी. लेकिन फिर अचानक मंधाना के पिता की ताबियक बिगड़ गई और शादी को पोस्टपोन करवाना पड़ा है. वहीं फैंस को उनकी शादी के अपडेट का बेसब्री से इंतजार था. लेकिन अब मंधाना ने अपनी शादी को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

मंधाना ने शादी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से शादी को लेकर सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ हफ्तों में मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई गई हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए बोलना महत्वपूर्ण है. मैं एक बहुत ही निजी व्यक्ति हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहूंगा. लेकिन मुझे ये स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है."

उन्होंने आगे लिखा, "मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहूंगा और आप सभी से भी ऐसा ही करने का आग्रह करूंगा। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया इस समय दोनों परिवारों की गोपनीयता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से प्रक्रिया करने और आगे बढ़ने की अनुमति दें."

"मेरा मानना ​​है कि हम सभी को चलाने वाला एक उच्च उद्देश्य है और मेरे लिए वो हमेशा उच्चतम स्तर पर मेरे देश का प्रतिनिधित्व करता रहा है. मुझे उम्मीद है कि मैं यथासंभव लंबे समय तक भारत के लिए खेलता रहूंगा और ट्रॉफियां जीतता रहूंगा और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा. आपकी मदद के लिए धन्यवाद. ये आगे बढ़ने का समय है."

क्यों हुई थी शादी पोस्टपोन

स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को पलाश मुच्छल को होनी थी. मेहंदी लेकर संगीत और हल्दी सेरेमनी सभी धूम-धाम से मनाया गया. लेकिन अचानक मंधाना के पिता की ताबियत खराब होने की खबर आई और फिर कुछ देर में शादी पोस्टपोन हो गई. लेकिन अगले ही दिन पलाश के एक अन्य महिला के साथ हुई चैट वायरल होने लगी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पलाश ने स्मृति को चीट किया है. हालांकि शादी कब होगी और पोस्टपोन की असली वजह क्या है. इसको लेकर कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement