Advertisement

Smriti Mandhana New Video: स्मृति के हाथों में नहीं दिखी Engagement Ring, शादी टलने के बाद पहली बार किया पोस्ट

Smriti Mandhana Instagram Post: स्मृति मंधाना ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उनके हाथों से Engagement Ring गायब है. उसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Latest News
Smriti Mandhana New Video: स्मृति के हाथों में नहीं दिखी Engagement Ring, शादी टलने के बाद पहली बार किया पोस्ट

Smriti Mandhana New Video

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना पिछले महीने 23 नवंबर को म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छुल से शादी रचाने वाली थी. लेकिन स्मृति मंधाने के पिता की अचानक ताबियत बिगड़ गई थी, जिसका वजह से शादी टल गई. लेकिन फिर कुछ समय बाद ऐसी खबरे चलने लगा कि पलाश मंधाना को चीट कर रहे थे, जिसकी वजह से शादी टली है और शादी को लेकर कोई नया अपडेट भी सामने नहीं आया है. इस बीच स्मृति मंधाना ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उनके हाथों से Engagement Ring गायब है. आप इस खबर के नीचे ये वीडियो देख सकते हैं. 

मंधाना के हाथ से Engagement Ring गायब

स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया के अपने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. दरअसल, मंधाना ने कोलगेट के साथ एक विज्ञापन किया है, जिसकी वीडियो मंधाना ने अपने पर्सनल अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में मंधाना के हाथों में सगाई की अंगूठी नजर नहीं आ रही है, जो फैंस ने नोटिस किया. हालांकि फैंस ने इस वीडियो पर तरह तरह के रिएक्शन भी दिए हैं. 

इस वीडियो के कमेंट में फैंस अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा, ये क्यों उदास लग रही है...वो हस रही है, लेकिन उनकी आंखे और आवाज से उदासी जलख रही है. दूसरे ने लिखा, सगाई की अंगूठी नहीं है. वहीं यूजर ने लिखा कि ये एड शादी की तारीख से पहले का है. हालांकि इसका खुलासा नहीं हुआ है कि ये वीडियो कब शूट की गई थी.  

क्यों पोस्टपोन हुई मंधाना की शादी?

स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को पलाश मुच्छल को होनी थी. मेहंदी लेकर संगीत और हल्दी सेरेमनी सभी धूम-धाम से मनाया गया. लेकिन अचानक मंधाना के पिता की ताबियत खराब होने की खबर आई और फिर कुछ देर में शादी पोस्टपोन हो गई. लेकिन अगले ही दिन पलाश के एक अन्य महिला के साथ हुई चैट वायरल होने लगी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पलाश ने स्मृति को चीट किया है. हालांकि शादी कब होगी और पोस्टपोन की असली वजह क्या है. इसको लेकर कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement