Advertisement

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Highlights: स्मिथ के शतक पर भारी पड़े सिराज, एजबेस्टन टेस्ट में इतिहास रचने पर भारत की नजर

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Highlights: एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन भी भारत का दबदबा देखने को मिला. लेकिन जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान किया. लेकिन आखिरी में मोहम्मद सिराज का जादू देखने को मिला. आइए जानें दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन कैसा रहा.

Latest News
IND vs ENG 2nd Test Day 3 Highlights: स्मिथ के शतक पर भारी पड़े सिराज, एजबेस्टन टेस्ट में इतिहास रचने पर भारत की नजर
Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है. जिसके तीसरे दिन भी भारत का दबदबा देखने को मिला. लेकिन एक सेशन में हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ का तहलका भी देखने को मिला. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट  के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं. जिसके साथ ही भारत की इंग्लैंड के खिलाफ बढ़त 244 रन की हो गई है.  वही लोकेश राहुल 28 और करुण नायर सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. जबकि भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 28 रन पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग का शिकार बन गए. 

स्मिथ और ब्रूक ने किया कमाल 

इंग्लैंड के लिए दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी. दिन के दूसरे ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने जो रुट और कप्तान बेन स्टोक्स को पवेलियन भेज दिया. जिसके बाद जेमी स्मिथ (नाबाद 184) और हैरी ब्रुक (158) के बीच छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी देखने को मिली. जिसने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया. खास कर प्रसिद्ध कृष्णा को उनके एक ओवर में जेमी स्मिथ ने 23 रन जड़ दिए.

जो किसी भी तेज गेंदबाज का टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा खर्च करने का शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया. वही एक बार फिर उनकी इकोनॉमी रेट 6 के करीब रही. जो भारत के नजरिए से अच्छी खबर नहीं है. हालांकि भारत ने नयी गेंद मिलने के बाद इंग्लैंड के आखिरी पांच विकेट 22 रन के अंदर चटका दिये. वही इंग्लैंड के छह बल्लेबाजी खाता खोले बगैर आउट हुए. 

मोहम्मद सिराज का चला जादू 

एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह के बिना खेल रही थी. ऐसे में मोहम्मद सिराज की जिम्मेदारी बढ़ गई. जिसका फर्क उनके प्रदर्शन पर भी देखने को मिला. मोहम्मद सिराज ने लगभग डेढ़ साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लिया है. उन्होंने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये कारनामा किया था.

सिराज ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के शुरुआती ओवरों में लगातार दो गेंदों पर जो रूट (22) और बेन स्टोक्स (0) को आउट कर बड़ी सफलता दिलाई.  इसके बाद उन्होंने कार्स, टंग  और शोएब बशीर को खाता खोले बगैर चलता कर चौथी बार टेस्ट पारी में पांच विकेट चटकाने का कारनामा किया. वही आकाश दीप को 4 अहम विकेट मिले. आकाश ने स्मिथ और ब्रूक की अहम साझेदारी तोड़ी थी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement