क्रिकेट
ICC PLayer of The Month July: आईसीसी ने शुभमन गिल को दमदार प्रदर्शन करने का सम्मान दिया है. गिल ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया था. इंग्लैंड की सरजमीं पर गिल ने काफी दमदार प्रदर्शन किया और 5 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए. वहीं अब उन्हें आईसीसी की ओर से काफी बड़ा सम्मान मिला है. इतना ही नहींइस मामले में गिल दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने बेन स्टोक्स और वियान मल्डर को पछाड़ दिया है. आए जानते हैं कि उन्होंने क्या सम्मान मिला है.
गिल को मिला आईसीसी का खास सम्मान
दरअसल, आईसीसी ने जुलाई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान किया है. इसमें भारत के शुभमन गिल, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और साउथ अफ्रीका के वियान मल्डर का नाम था. लेकिन गिल ने स्टोक्स और मल्डर को पछाड़ते हुए ये अवॉर्ड अपने नाम किया है.
ऐसा करने वाले बने पहली खिलाड़ी
शुभमन गिल ने ये अवॉर्ड पहली बार नहीं बल्कि चौथी बार अपने नाम किया है. 25 वर्षीय गिल ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो आईसीसी के इतिहास में कोई भी नहीं कर पाया. गिल ने 2023 जनवरी और 2023 सितंबर, 2025 फरवरी और अब 2025 जुलाई में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड अपने नाम किया है.
गिल ने इस अवॉर्ड को जीतने पर कही ये बात
शुभमन गिल ने कहा, "जुलाई के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने पर मुझे वाकई काफी अच्छा लग रहा है. इस बार ये काफी ज्यादा अहम था. क्योंकि ये अवॉर्ड इस बार मैंने बतौर कप्तान जीता है. बतौर कप्तान इंग्लैंड सीरीज मेरी पहली टेस्ट सीरीज थी. बर्मिंघम में मेरा दोहरा शतक काफी यादगार रहेगा. मैं इस अवॉर्ड के लिए चुने जाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं."
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.