Advertisement

Shubhman Gill Century: भारतीय क्रिकेट में नए युग की 'शुभ' मन शुरुआत, लीड्स टेस्ट में शतक लगाकर कप्तान ने टीम को दी मजबूती

ind vs eng 1st test day 1: भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड में शतकीय पारी के साथ कप्तानी सफर के शुरुआत की है. वही यशस्वी के बल्ले से धमाकेदार शतक देखने को मिला. पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम पूरी तरह से इंग्लैंड पर हावी रही.

Latest News
Shubhman Gill Century: भारतीय क्रिकेट में नए युग की 'शुभ' मन शुरुआत, लीड्स टेस्ट में शतक लगाकर कप्तान ने टीम को दी मजबूती
Add DNA as a Preferred Source

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के शतकीय पारी की बदौलत भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के सफर का आगाज शानदार हुआ है. वो इंग्लैंड में टेस्ट शतक लगाने वाले 5वें भारतीय कप्तान बन गए हैं. कप्तान गिल ने न सिर्फ शतक लगाया बल्कि जायसवाल और ऋषभ पंत के साथ दो शतकीय साझेदारियां भी बनाई. यशस्वी के साथ शुभमन ने तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी निभाई. 

यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद गिल ने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज और उपकप्तान ऋषभ पंत के साथ नाबाद 138 रन की  पार्टनरशिप दी है.  शुभमन गिल 175 गेंद पर एक छक्के और 16 चौके की मदद से 127  और पंत 102 गेंद पर दो छक्के और छह चौके की मदद से 65 रन बनाकर खेल रहे हैं. गिल ऐसे 23वें खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने कप्तान बनते ही अपनी पहली पारी में शतक लगाया है. 

बेन स्टोक्स का फैसला हुआ गलत 

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. टॉस जीतकर गेंदबाजी का इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का फैसला गलत साबित हुआ. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे थे.  दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़ दिए. लेकिन केएल राहुल 42 रन बनाकर आउट हो गए. भारत को दूसरा झटका भी जल्दी ही लगा जब अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे साई सुदर्शन बिना खाता खोले 92 के स्कोर पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का शिकार बन गए. इसके बाद यशस्वी जायसवाल और कप्तान गिल के बीच अहम साझेदारी देखने को मिली.

जो मैच में भारत को काफी आगे लेकर चली गई है. वही यशस्वी के आउट होने पर वो जिम्मा उपकप्तान ऋषभ पंत ने बखूबी तरह से उठा लिया. पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की गेंदबाजी बुरी तरह से फेल हुए. कप्तान बेन स्टोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे. उनको भारत के 3 में से 2 विकेट मिले. वही ब्रायडन कार्स को 1 सफलता मिली. 
 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement