Advertisement

Shreyas Iyer के पास दोबारा खिताब जीतने का मौका, एक बार फिर फाइनल में पहुंची उनकी टीम

Shreyas Iyer Chance To Win A Trophy: श्रेयस अय्यर के पास आईपीएल फाइनल के 9 दिन बाद दोबारा ट्रॉफी जीतने का मौका है. इस लीग में अय्यर कप्तानी कर रहे हैं.

Latest News
Shreyas Iyer के पास दोबारा खिताब जीतने का मौका, एक बार फिर फाइनल में पहुंची उनकी टीम

shreyas iyer

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पिछले कुछ सालों से काफी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. चाहे वो उनकी बल्लेबाजी हो या कप्तानी, दोनों में ही अय्यर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल 2025 में अय्यर ने अपने बैट के साथ-साथ कप्तानी में भी अपनी दमखम दिखाया. पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में अय्यर ने 11 साल बाद फाइनल में पहुंचा. हालांकि उन्हें आईपीएल 2025 फाइनल में आरसीबी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. लेकिन ठीक 9 दिन बार फिर से अय्यर के पास ट्रॉफी जीतने का मौका है. आइए जानते हैं कि अय्यर का खिताब मुकाबला कब और कहां है. 

अय्यर के पास ट्रॉफी जीते का मौका

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई फैलकंस मुंबई टी20 लीग 2025 के फाइनल में पहुंच गई है. मुंबई टी20 लीग 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी 12 जून को मुंबई फैलकंस और मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.  ऐसे में ठीक 9 दिन बार अय्यर के पास दोबारा ट्रॉफी जीतने का मौका है. अब देखना ये है कि क्या अय्यर इस बार ट्रॉफी अपने नाम कर पाएंगे या नहीं. 

पिछले कुछ सालों से की है दमदार कप्तानी

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी और सीजन दिल्ली ने फाइनल खेला था. लेकिन फिर उनकी टीम खिताब से चूंक गई थी. उसके बाद साल 2024 में अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की और उस सीजन टीम ने खिताब जीता था. फिर 2025 में अय्यर ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की और टीम को फाइनल तक पहुंचाया. लेकिन फाइनल में टीम को आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement