Advertisement

IND vs ENG: इंग्लैंड में गरजा शार्दुल ठाकुर का बल्ला, जड़ा तूफानी शतक; नीतीश कुमार रेड्डी की बढ़ी मुश्किलें

Shardul Thakur century: भारत के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने इंट्रा-स्क्वाड मैच में धमाकेदार सेंचुरी जड़ दी है. शार्दुल के इस शतक से उनकी लीड्स टेस्ट में दावेदारी मजबूत हो गई है.

Latest News
IND vs ENG: इंग्लैंड में गरजा शार्दुल ठाकुर का बल्ला, जड़ा तूफानी शतक; नीतीश कुमार रेड्डी की बढ़ी मुश्किलें
Add DNA as a Preferred Source

भारत के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर(Shardul Thakur) का बल्ला इंग्लैंड में गरजा है. शार्दुल ने इंट्रा-स्क्वाड मैच(india a vs india intra squad match) में भारत के खिलाफ शतक जड़ दिया. उन्होंने नाबाद 122 रन बनाए. शार्दुल ने मोहम्मद सिराज(Mohammed Siraj), प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह(Arshdeep Singh) जैसे धाकड़ तेज गेंदबाजों के खिलाफ ये पारी खेली है. जिसकी वजह से लीड्स टेस्ट में उनकी जगह लगभग पक्की हो गई है.

उनकी इस पारी के वजह से नीतीश कुमार रेड्डी(Nitish Kumar Reddy) की मुश्किलें जरुर बढ़ जाएगी. क्योंकि इंट्रा-स्क्वाड मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. वही शार्दुल ठाकुर ने भारत ए के लिए गेंदबाजी करते हुए केएल राहुल (KL Rahul) और शुभमन गिल (Shubman Gill) को परेशानी में डाल दिया था. जोकि भारतीय नजरिए से एक अच्छी खबर हैं. 

इंग्लैंड में शार्दुल ने लगाई सेंचुरी 

शार्दुल ठाकुर की भारतीय स्क्वाड में लंबे समय के बाद वापसी हुई है. ऐसे में वो अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. शार्दुल ने इंट्रा-स्क्वाड मैच में पहले गेंदबाजी से धमाल मचाया. जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड में ताबड़तोड़ अंदाज में शतक भी जड़ दिया.

इस शतक के साथ ही शार्दुल के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की दावेदारी मजबूत हो गई है. वो भारत के लिए आखिरी बार 2023 में टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आए थे. इंग्लैंड में शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. 

नीतीश कुमार रेड्डी की बढ़ी मुश्किलें 

भारत के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के मुश्किलें इंग्लैंड दौरे के शुरु होने से पहले बढ़ गई हैं. क्योंकि भारत ए के लिए नीतीश का दौरा कुछ खास नहीं गया. उन्होंने इंग्लैंड लांयस के खिलाफ 2 मैच की 4 पारियों में सिर्फ 135 रन ही बना सकी. वही गेंदबाजी में बात करें तो नीतीश को सिर्फ 2 विकेट मिले.

वही दूसरी तरफ शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन उनकी तुलना में काफी कमाल का रहा है. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में पहले टेस्ट मैच में नीतीश के मुकाबले शार्दुल की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement