Advertisement

दुबई के इवेंट में बिन बुलाए मेहमान थे Shahid Afridi! आयोजकों ने मानी गलती- हम उन्हें भगा नहीं पाए

दुबई में आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल ने हिस्सा लिया. जिसे केरल समुदाय के लोगों ने आयोजित किया था. जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.

Latest News
दुबई के इवेंट में बिन बुलाए मेहमान थे Shahid Afridi! आयोजकों ने मानी गलती- हम उन्हें भगा नहीं पाए
Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक बार चर्चा में आ गए हैं. पहलगाम में हुए आंतकी हमले में भारत के 26 लोगों ने जान गंवाई थी. जिसके बाद भारतीय सेना ने आतंकवादियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर का मुहिम चलाया था. जिसपर शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना पर कई जहरीले बयान दिए थे. जिसके बाद से भारत में शाहिद अफरीदी को लेकर जबरदस्त नाराजगी देखी गई थी. 

इस बीच दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शाहिद अफरीदी शामिल हुए. जिसमें केरल समुदाय के लोग अफरीदी के लिए बूम-बूम का नारा लगाते हुए नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. जिसके बाद इस कार्यक्रम के आयोजकों को सफाई देनी पड़ी हैं. 

अफरीदी के शामिल होने पर आयोजकों को देनी पड़ी सफाई

पाकिस्तान एसोसिएशन दुबई (PAD) में CUBAA द्वारा आयोजित एक अंतर-कॉलेजिएट नृत्य प्रतियोगिता ओरमाचुवदुकल सीजन 2 में दिखाई दिए. कार्यक्रम में लोगों ने "बूम बूम" के नारे लगाए. अफरीदी ने भीड़ को जवाब देते हुए कहा कि 'होगया बूम बूम' जिसके बाद और भी तालियां बजने लगीं. जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by CUBAA UAE (@cubaa.uae)

जिसके बाद आयोजकों को सफाई देनी पड़ी. CUBAA ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि हमें हुई गलतफहमी और किसी को ठेस पहुंचाने का खेद है.  हम भारत के सांस्कृतिक और समावेशी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और यह हमारी मंशा नहीं थी कि किसी को भी अपमानित महसूस हो. वही आयोजकों के तरह से साफ किया गया है उन्होंने शाहिद अफरीदी और उमर गुल को आमंत्रित नहीं किया था.  अफरीदी और गुल दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. जो गलती से इस आयोजन में पहुंच गए.  आयोजकों को कहा कि  हम उन्हें भगा नहीं पाए.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement