Advertisement

Pakistan New T20 Captain: मोहम्मद रिजवान की टी20 टीम से हुई छुट्टी, बाबर आजम हुए ड्रॉप, ये खिलाड़ी बन नया कप्तान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दौरे से पहले टीम में कई बदलाव किए हैं. सलमान अली आगा को नया टी20 कप्तान चुना गया है.

Latest News
Pakistan New T20 Captain: मोहम्मद रिजवान की टी20 टीम से हुई छुट्टी, बाबर आजम हुए ड्रॉप, ये खिलाड़ी बन नया कप्तान
Add DNA as a Preferred Source

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान की टीम कर रही है. लेकिन वो ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा भूचाल आ गया है. पीसीबी ने पाकिस्तान के टी20 टीम से मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की छुट्टी कर दी है. 

वही सलमान अली आगा को टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. जबकि शादाब खान को उपकप्तान बनाया गया है. शादाब लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं.

युवा खिलाड़ी पर पीसीबी ने चला दांव 

पाकिस्तान की टीम को 16 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. टी20 टीम में कई युवा खिलाड़ियो को मौका मिला है. पाकिस्तान के टी20 टीम में मोहम्मद हारिस, हसन नवाज, उमर बिन युसूफ, सुफियान मुकीम को मौका मिला है.

वही वनडे में मोहम्मद रिजवान कप्तान बने हुए हैं. जबकि शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है.  

न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम:

टी20 टीम - सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहांदाद खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम और उस्मान खान

वनडे टीम - मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सुफियान मुकीम और तैयब ताहिर

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement