क्रिकेट
Sai Sudharsan Test Debut: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में साई सुदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कैप मिली है. उनको चेतेश्वर पुजारा ने ये कैप सौंपी है.
भारत और इंग्लैंड (IND VS ENG TEST SERIES) के बीच खेले जाने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (headingley cricket ground) में खेला जा रहा है. जिसमें भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) को टेस्ट प्रारुप की डेब्यू कैप सौपी. वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 317वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. साई ने आईपीएल 2025(IPL 2025) में खूब धमाल मचाया था. सुदर्शन ने इस सीजन ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया था.
साई सुदर्शन इससे पहले वनडे क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले थे. जिसमें साई ने 2 अर्धशतकीय पारी की बदौलत 127 रन बनाए थे. आइए जानें उनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड कैसा रहा है.
साईं सुदर्शन का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 49 पारियों में 1957 रन बनाए है. इस दौरान साई का औसत 39.93 का रहा है. सुदर्शन ने इस बीच 7 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं.
Test Cap number 3⃣1⃣7⃣
— BCCI (@BCCI) June 20, 2025
Congratulations to Sai Sudharsan, who is all set to make his Test Debut 🙌
Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/wn8kaXdln6
वही लिस्ट ए क्रिकेट में भी साई ने अच्छा किया है. उन्होंने 28 लिस्ट ए मैच में 60.69 की औसत से 1396 रन बनाए हैं. जिसकी वजह से उनको पहली बार भारत के टेस्ट टीम में जगह मिली है.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.