क्रिकेट
WTC FINAL Pitch Report: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच 11 जून से खेला जाएगा. आइए जानें इस मैच के दौरान लॉर्ड्स के मैदान की पिच का हाल कैसा रहने वाला है.
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11-15 जून के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का खिताबी जंग देखने को मिलेगा. जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना खिताब बचाने के कोशिश में होगी. वही साउथ अफ्रीका टेस्ट इतिहास में पहली बार मिले. इस 'गोल्डन चांस' को भुनाना चाहेगी.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल को देखें. तो साउथ अफ्रीका 12 में से 8 मैच जीतकर टॉप पर रहा. वही ऑस्ट्रेलिया ने 19 में से 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. आइए जानें फाइनल मैच के दौरान लॉर्ड्स की पिच का हाल कैसा रहने वाला है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाना है. जहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही है. मगर धैर्य से बल्लेबाजी करने वाली बैट्समैन इस पिच अच्छा स्कोर बना सकते हैं. दोनों टीमों के पास अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं. ऐसे में जिस टीम की बैंटिग यूनिट अच्छा खेलती. उसका जीतना तय माना जा रहा है.
ऑस्ट्रेलियाई खेमे में जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड जैसे गेंदबाज हैं. वही साउथ अफ्रीका के पास कगिसो रबाडा, डेन पैटरसन और लुंगी एनगिडी जैसे गेंदबाज हैं.
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक के रिकॉर्ड को देखें. ऑस्ट्रेलिया ने 101 मुकाबलों में 54 जीते हैं. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अब तक 26 मैच जीत सकी है. दोनों देशों के बीच अब तक 21 मुकाबले ड्रॉ रहे.
ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड,जोश इंग्लिस,उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन,नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।
साउथ अफ्रीका की टीम: टेंबा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरजी, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेर
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.