Advertisement

WTC Final 2025: क्रिकेट में क्या है ‘Handled The Ball’? SA vs AUS फाइनल में क्यों हुई इसकी अपील, जानें नियम

Handled The Ball in WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले में हैंडलिंग द बॉल की अपील हुई है, जिसके बाद ये घटना काफी सुर्खियों में आ गई है.

Latest News
WTC Final 2025: क्रिकेट में क्या है ‘Handled The Ball’? SA vs AUS फाइनल में क्यों हुई इसकी अपील, जानें नियम

Handled The Ball in WTC Final 2025

Add DNA as a Preferred Source

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में एक विवाद काफी सुर्खियों में आ गया है. फाइनल के दूसरे दिन के खेल के लंच ब्रेक से पहले अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड बेडिंघम के खिलाफ Handled The Ball के लिए अपील हुई थी. ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बैटर एलेक्स कैरी ने अपील की, जिसके बाद ये घटना काफी चर्चा में आ गई है. सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रही है. आइए जानते हैं कि हैंडल्ड द बॉल नियम क्या है. 

क्या है ‘Handled The Ball’?

हैंडल्ड द बॉल को साल 2017 में बदलकर Obstructing The Field का नाम दे दिया गया. इस नियम में भी 6 नियम हैं. पहला- अगर कोई बल्लेबाज जानबूझ कर गेंद को अपने शरीर से रोकता है और फिर गेंदबाज अपील करे, तो उसे आउट करार दिया जाता है. दूसरा- अगर किसी बल्लेबाज से अनजाने में शरीर से गेंद रुक जाए और अपील होने पर आउट दिया जाता है, तो वो इसके खिलाफ अंपायर से फैसला बदलने की अपील कर सकता है. तीसरा- अगर कोई बल्लेबाज कैच लेने के दौरान फील्डर को बधित करें, तो उसे आउट दिया जाता है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

वहीं चौथा- अगर कोई बल्लेबाज गेंद पूरी होने के बाद उसे अपने हाथ से उठाता है, जो उसे आउट करार दिया जाएगा. पांचवां- अगर कोई टीम फील्डिंग पक्ष के लिए बाधा डालती है, तो उस टीम के लिए जुर्माने के तौर पर 5 रन पेनाल्टी दी जा सकती है. छठा- इस नियम के तहत इसका विकेट का श्रेय गेंदबाज को नहीं मिलता है. 

WTC फाइनल 2025 में हुई इसकी अपील

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की बैटिंग के दौरान डेविड बेडिंघम के गेंद पैड पर रुक जाती है, तो बल्लेबाज उसे हाथ से नीचे गिरा देता है. ऐसे में एलेक्स कैरी ने अपील कर दी थी. हालांकि उन्हें आउट करार नहीं दिया गया. "यदि किसी बल्लेबाज द्वारा जानबूझकर की गई रुकावट या ध्यान भटकाने से स्ट्राइकर को कैच आउट होने से रोका जाता है, तो स्ट्राइकर क्षेत्र में बाधा डालने वाला आउट है." हालांकि कैरी अगर पैड से ही गेंद उठा लेते, तो बल्लेबाज को आउट दिया जाता. क्योंकि बैटर ने गेंद को जमीन पर फेंक दिया था. तो वो बच गए. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement