क्रिकेट
SA VS AUS WTC Final Live Streaming: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. आइए जानें इस मैच से जुड़ी पूरी जानकारी?
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी. वही साउथ अफ्रीका की टीम ट्रॉफी जीतने के फिराक में होगी. WTC फाइनल का दुनियाभर के क्रिकेट फैंस बड़ी ब्रेसबी से इसका इंतजार कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में काफी अच्छा रहा था.
जिसकी वजह से पहली बार WTC फाइनल में अफ्रीकी टीम पहुंची है. आइए जानें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला कब और कितने बजे खेला जाएगा. वही भारत में WTC फाइनल का लाइव प्रसारण भारत में कहां होगा और किस एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. जो 11 जून और 15 जून के बीच खेला जाएगा. आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए 1 दिन का रिर्जव डे रखा है. जो 16 जून का दिन है. भारतीय समयनुसार मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा.
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मैच भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर देख सकते हैं. वही जिनको फोन पर मुकाबला देखना है. उनको जियोहॉटस्टार का सहारा लेना पड़ेगा.
दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जोरजी, रयान रिकेल्टन, एडन मार्क्रम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी.
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मेरेनस लाबुषाणया, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.