Advertisement

SA vs AUS WTC Final: अफ्रीका के सामने ढेर हुआ ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर, ख्वाजा समेत हेड तक सभी हुए फ्लॉप

SA vs AUS WTC Final: डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर तहस-नहस हो गया है और अफ्रीकी गेंदबाजों ने अपनी दमखम दिखा दिया है.

Latest News
SA vs AUS WTC Final: अफ्रीका के सामने ढेर हुआ ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर, ख्वाजा समेत हेड तक सभी हुए फ्लॉप

SA vs AUS WTC Final

Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला 11 जून से खेला जा रहा है. इस मैच में अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जो लंच ब्रेक तक सही साबित हुआ है. ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर तहस-नहस हो गया है. ट्रेविस हेड से लेकर उस्मान ख्वाजा तक सभी बुरी तरह फ्लॉप रहे. अब स्टीव स्मिथ के कंधे पर ऑस्ट्रेलिया के पारी है. अफ्रीकी गेंदबाजों ने अब तक काफी दमदार गेंदबाजी की है.  

लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 4 विकेट

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच wtc फाइनल के पहला दिन खेल खेला जा रहा है. पहले दिन के लंच ब्रेक तक खेल पूरा हो गया है. 23.2 ओवरों के बाद अंपायर्स ने पहला सेशन खत्म किया. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 67 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा दिया है. हालांकि स्टीव स्मिथ 51 गेंदों में 26 रनों पर खेल रहे हैं. अब ये पारी उनके ही कंधों पर है, क्योंकि उनके विकेट के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर सकती है. 

तहस-नहस हुआ ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने लंच ब्रेक तक काफी दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर तहस-नहस कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा 0, मार्नस लाबुशेन 17, कैमरून ग्रीन 4 और ट्रेविस हेड 11 रन बना सके. कगिसो रबाडा ने ख्वाजा और ग्रीन को एक ओवर में चलता किया. उसके बाद मार्को जानसन ने हेड और लाबुशेन को अपना शिकार बनाया. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement