क्रिकेट
AB de Villiers Century: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में आज को साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला गया जा रहा है. इस मैच में डिविलियर्स ने तूफानी शतक ठोक दिया है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में आज यानी 27 जुलाई को साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला गया जा रहा है. इस मैच में अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. वहीं टीम ने 241 रनों का विशाल स्कोर बना डाला है. टीम के लिए एबी डिविलियर्स ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और महज 39 गेंदों में शतक ठोक दिया. डब्ल्यूसीएल 2025 में डिविलियर्स का ये दूसरा शतक है.
लीड्स में आया डिविलियर्स का तूफान
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम के खिलाफ एबी डिविलियर्स ने महज 39 गेंदों में शतक जड़ दिया. उन्होंने कुल 46 गेंदों में 15 चौके और 8 छक्कों की मदद से 123 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका 267.39 का स्ट्राइक-रेट भी रहा. इससे पहले भी वो डबल्यूसीएल 2025 में शतक ठोक चुके हैं. डिविलियर्स की इस पारी के बदौलत टीम ने 241 रन बोर्ड पर लगा दिया है.
Back to back hundreds for AB de Villiers, he is unstoppable.❤️😭pic.twitter.com/myLpCJHEyS
— . (@ABDszn17) July 27, 2025
इससे पहले भी ठोक चुके हैं शतक
इससे पहले एबी डिविलियर्स ने इंग्लैंड की चैंपियंस टीम के खिलाफ शतक ठोका था. इंग्लैंड ने अफ्रीका को 20 ओवरों में 153 रनों का टारगेट दिया था, जिसे अफ्रीका ने 12.2 ओवरों में चेज कर दिया और 10 विकेट से जीत हासिल की थी. उस वक्त डिविलियर्स ने 41 गेंदों में शतक ठोका था. उस दौरान उन्होंने 51 गेंदों में 15 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 116 रन बना डाले थे. तब डिविलियर्स का स्ट्राइकरेट 227.45 का रहा था.
WELL PLAYED, THE GOAT. 🐐
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 27, 2025
- 123 (46) with 15 fours and 8 sixes by AB De Villiers in the WCL. At 41 years old, he's still dominating. 🔥 pic.twitter.com/JDUCWJJfSo
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.