Advertisement

इंग्लैंड की इस टीम से जुड़ेंगे ऋतुराज गायकवाड़, सचिन और युवराज भी रह चुके हैं इसका हिस्सा

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ काउंटी चैम्पियनशिप डिविजन वन के पांच मैचों और वनडे कप के लिये यॉर्कशर टीम से जुड़ेंगे.

Latest News
इंग्लैंड की इस टीम से जुड़ेंगे ऋतुराज गायकवाड़, सचिन और युवराज भी रह चुके हैं इसका हिस्सा
Add DNA as a Preferred Source

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को इंग्लैंड के काउंटी चैम्पियनशिप डिविजन वन के पांच मैचों और वनडे कप के लिये यॉर्कशर टीम से जुड़ेंगे. जिससे सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी खेल चुके हैं. यॉर्कशर को सर्रे के खिलाफ जुलाई में काउंटी मैच खेलना है. गायकवाड़ सीजन के आखिर तक टीम के साथ रहेंगे. यॉर्कशर क्लब ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है कि ऋतुराज उनके साथ जुड़ गए हैं. 

ऋतुराज गायकवाड़ इस समय इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं. जिसने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनधिकृत चार दिवसीय टेस्ट खेले. अब भारत ए टीम 13 से 16 जून तक भारतीय सीनियर टीम के खिलाफ बेकेनहम में चार दिवसीय मैच खेलेगी. जिसमें ऋतुराज खेलते हुए नजर आ सकते हैं. आईपीएल 2025 में चोटिल होने की वजह से गायकवाड़ बीच सीजन से बाहर हो गए थे. जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को सीएसके की कमान संभालनी पड़ी. 

यॉर्कशर से जुड़े ऋतुराज गायकवाड़

यॉर्कशर ने अपनी वेबसाइट पर लिखा  कि इंडियन प्रीमियर लीग की चेन्नई सुपर किंग्स और रणजी ट्रॉफी की महाराष्ट्र टीम के कप्तान पुणे के रहने वाले रूतुराज गायकवाड़ छह वनडे और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं.

दाहिने हाथ का यह बल्लेबाज शीर्ष चार में कहीं भी उतर सकता है और भारत के लिये पारी का आगाज भी कर चुका है. वही ऋतुराज ने यॉर्कशर से जुड़ने पर बोले कि मैं हमेशा से यहां काउंटी क्रिकेट खेलना चाहता था और यॉर्कशर से बड़ा इंग्लैंड का कोई क्लब नहीं होगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement