क्रिकेट
IND vs ENG 2nd Test Day 4 Highlights: दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भी भारत का दबदबा देखने को मिला. शुभमन गिल के शतकीय पारी के बाद आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. अब एजबेस्टन टेस्ट जीतने से भारत सिर्फ 7 विकेट दूर है.
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन भी शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला. पहली पारी में शतक लगाने के बाद गिल ने दूसरी पारी में सेंचुरी लगाई. वही ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ा. जिसकी वजह से भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 427 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. जिसके बाद आकाशदीप का तांडव एक बार फिर देखने को मिला. वही मोहम्मद सिराज भी रंग में नजर आए.
सिराज ने भारत को पहला विकेट जैक क्राउली को आउट करके दिलाया. जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. वही बेन डकेट की खिल्ली आकाशदीप ने उड़ा दी. जो अच्छी लय में नजर आ रहे थे. डकेट 15 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए. वही भारत के सबसे बड़े खतरे को भी आकाश ने ज्यादा देर टिकने नहीं दिया. जो रुट को 24 रन के स्कोर पर उनको आकाश ने बोल्ड कर दिया. अब भारत एजबेस्टन में इतिहास रचने से सिर्फ 7 विकेट दूर है.
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 608 रन का लक्ष्य रखा है. जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. उसने अपने शुरुआती तीन विकेट 50 के स्कोर पर गंवा दिए. जैक क्रॉले शून्य, बेन डकेट 25 और जो रूट 6 रन बनाकर आउट हुए. डकेट और रूट को आकाश दीप ने बोल्ड किया. जबकि क्रॉले सिराज का शिकार बने.
Stumps on Day 4 in Edgbaston!
— BCCI (@BCCI) July 5, 2025
A magnificent day for #TeamIndia comes to an end 🙌
India need 7⃣ wickets on the final day to win the 2nd Test
Scorecard ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND pic.twitter.com/tttip5pAbg
भारत ने एजबेस्टन में अबतक कुल 8 मैच खेले हैं. जिसमें भारत को 7 मैच में जीत मिली है. जबकि एक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है. मौजूद स्थिति के मुताबिक भारत इतिहास रचने से सिर्फ 7 विकेट दूर हैं. जिसमें आकाशदीप और मोहम्मद सिराज अहम भूमिका निभा सकते हैं.
कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी पारी में भी शानदार 161 रन की पारी खेली. 162 गेंद पर खेली गई इस पारी में गिल ने आठ छक्के और 13 चौके लगाए. वही रवींद्र जडेजा ने 118 गेंद पर एक छक्के और 5 चौके की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे. गिल के साथ जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 175 रन की साझेदारी देखने को मिली. इसके अलावा ऋषभ पंत ने 58 गेंद पर तीन छक्के और आठ चौके की मदद से 65 रन बनाए. केएल राहुल ने भी 84 गेंद पर 10 चौके की मदद से 55 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और शोएब बशीर ने दो-दो जबकि ब्रायडन कार्स और जो रूट ने एक-एक विकेट लिए.
भारतीय टीम ने पहली पारी में गिल के 269, जडेजा के 89 और जायसवाल के 87 रन की पारी की बदौलत 587 रन बनाए थे. सिराज के छह और आकाश दीप के चार विकेट के दम पर भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी 407 पर समेट 180 रन की लीड ली थी. पहली पारी के आधार पर मिली 180 रन की बढ़त के कारण ही भारत इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य देने में कामयाब रहा.