क्रिकेट
RR VS RCB weather: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 13 अप्रैल को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मगर क्या बारिश फैंस के मजा किरकिरा करेगी या नहीं. आइए जानें जयपुर के मौसम का हाल कैसा रहने है.
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 28वां मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां संजू सैमसन की टक्कर विराट कोहली से होगी. आरआर और आरसीबी दोनों को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
ऐसे में इन दोनों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. लेकिन फैंस के मन में सवाल है कि कहीं ये मुकाबला बारिश की वजह से रद्द ना हो जाए. आइए जानते हैं कि मैच के दौरान जयपुर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर का मौसम फैंस के लिए चिंताजनक नहीं है. क्योंकि रविवार को बारिश या आंधी की कोई भविष्यवाणी नहीं है. दोपहर में धूप और गर्मी रहने की उम्मीद जताई जा रही है.
जबकि पश्चिम से उत्तर की ओर 13 किमी/घंटा से लेकर 39 किमी/घंटा तक की गति से हवाएं चल सकती हैं. वही मैच के दौरान खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. जिसकी वजह से मुकाबले की दूसरी पारी में ओस आने के ज्यादा उम्मीद दिखाई दे रही है.
राजस्थान रॉयल्स टीम : संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा। अभिनंदन सिंह
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.