क्रिकेट
RR vs RCB Pitch Report: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम में खेला जाएगा.
आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने अब तक हार का सामना नहीं किया है, जहां आरआर ने अब तक 3 मैच खेले और सभी जीते हैं, वहीं आरसीबी ने 2 मैच खेले हैं और सभी मैचों में जीत हासिल की है. लेकिन अब दोनों टीमों से किसी एक हार का सामना करना पही पड़ेगा. इस मैच में पिच अपना अहम किरदार निभा सकती है. आइए जानते हैं कि गुवाहाटी की पिच बल्लेबाज या गेंदबाज किसके लिए फायदेमंद होगी.
गुवाहाटी पिच रिपोर्ट
गुहवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां की पिच सपाट है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है. पिछले मैच में भी खूब चौके-छक्कों देखने को मिले थे. ऐसे में आरआर और आरसीबी के बीच मैच भी हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है. हालांकि ओस के कारण यहां पर कप्तान टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला ले सकते हैं. पिछला मैच बारिश के कारण 11-11 ओवरों का हुआ था. ऐसे में आरआर ने 150 रन बना दिए थे और मुंबई को 27 रनों से हरा दिया था.
RR vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने 17 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि आरआर ने 14 मैच जीते हैं. वहीं 3 मैच बेनतीजे भी रह हैं. हालांकि आंकड़ों के हिसाब से आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
आरसीबी- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान.
आरआर- रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, काइल जेमिसन और कुलदीप सेन.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से