Advertisement

RR vs LSG Pitch Report: क्या लखनऊ बिगाड़ेगी राजस्थान का खेल? जानें कैसी है जयपुर की पिच

RR vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 19 मई को जयपुर में खेला जाएगा.

Latest News
RR vs LSG Pitch Report: क्या लखनऊ बिगाड़ेगी राजस्थान का खेल? जानें कैसी है जयपुर की पिच

RR vs LSG Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 19 मई को जयपुर में खेला जाएगा. राजस्थान के लिए ये मैच करो या मरो मुकाबला होने वाला है. क्योंकि टीम इस टीम पॉइंट्स टेबल 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है और टीम को क्वालिफाई करने के लिए अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने ही होंगे. आरआर की एक हार टीम लीग से बाहर का रास्ता दिखा सकती है. वहीं लखनऊ की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर है और अब वो टीमों का खेल बिगाड़ रही हैं और एलएसजी अब आरआर का भी खेल बिगाड़ना चाहेगी. लेकिन इससे पहल जानते हैं कि जयपुर की पिच पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा होगा. 

जयपुर की पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस सीजन भी इस मैदान पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले खेले गए हैं. 2026 में अब तक इस मैदान पर तीन मैच खेले गए और तीनों मैच में 200 से अधिक रन बोर्ड पर लगे हैं. इतना ही नहीं, इस पिच पर 200 प्लस का टारगेट भी सुरक्षित नहीं रहता है और दो बार 200 प्लस टारगेट का पीछा किया गया है. 

RR vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें आरआर ने 5 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं एलएसजी ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं. आंकड़ों के हिसाब से राजस्थान का पलड़ा लखनऊ पर भारी नजर आ रही है. लेकिन इस बार एलएसजी के पास कुछ खोने को नहीं है और अब वो सिर्फ राजस्थान का खेल बिगाड़ना चाहेगी, जिससे ये एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है. 

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, काइल जेमिसन और कुलदीप सेन.

लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, ऐडन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी और जोश इंग्लिश.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement