Advertisement

Vaibhav Suryavanshi Debut: कहां से कहां पहुंच गया 14 साल का 'बालक', मैदान पर उतरते ही IPL में रचा इतिहास, देखें रिएक्शन

Vaibhav Suryavanshi Debut: लखनऊ के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करके इतिहास रच दिया है और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

Latest News
Vaibhav Suryavanshi Debut: कहां से कहां पहुंच गया 14 साल का 'बालक', मैदान पर उतरते ही IPL में रचा इतिहास, देखें रिएक्शन

Vaibhav Suryavanshi Debut

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया है. वैभव ने 14 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू करके इतिहास रच दिया है. वैभव सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले पहले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. 

वैभव ने आईपीएल में रचा इतिहास

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने महज 14 साल की उम्र में डेब्यू किया, जो इससे पहले कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया है. वैभव अब आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले प्रयास रे बर्मन ने 16 साल 157 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. लेकिन अब वैभव ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने कहा कि आज पूरे देश की दुआएं तुम्हारे साथ हैं.

सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

  • 14 वर्ष 23 दिन - वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम एलएसजी, 2025*
  • 16 वर्ष 157 दिन - प्रयास रे बर्मन (आरसीबी) बनाम एसआरएच, 2019
  • 17 दिन 11 दिन - मुजीब उर रहमान (पीबीकेएस) बनाम डीसी, 2018
  • 17 वर्ष 152 दिन - रियान पराग (आरआर) बनाम सीएसके, 2019
  • 17 वर्ष 179 दिन - प्रदीप सांगवान (डीसी) बनाम सीएसके, 2008

आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

  • रोब क्विनी (आरआर)
  • केवोन कूपर (आरआर)
  • आंद्रे रसेल (केकेआर)
  • कार्लोस ब्रैथवेट (डीडी)
  • अनिकेत चौधरी (आरसीबी)
  • जेवोन सियरल्स (केकेआर)
  • सिद्धेश लाड (एमआई)
  • महेश थीक्षाना (CSK)
  • समीर रिज़वी (सीएसके)
  • वैभव सूर्यवंशी (आरआर)*

सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की आंधी

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाड़ आ गई है. इतना ही नहीं कई दिग्गज भी उनके डेब्यू पर खुद को रोक नहीं सके और सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement