Advertisement

RR vs GT Weather Report: बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा? जानें कैसा है जयपुर में मौसम का हाल

RR vs GT Weather Report: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 47वां मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. जानें मौसम का हाल कैसा रहेगा.

Latest News
RR vs GT Weather Report: बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा? जानें कैसा है जयपुर में मौसम का हाल

RR vs GT Weather Report

Add DNA as a Preferred Source

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 47वां मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. जीटी ने इस सीजन सबसे दमदार प्रदर्शन किया है और 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं. हालांकि आरआर को हराकर गुजरात प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी. वहीं राजस्थान के पास हारने को कुछ नहीं है. लेकिन टीम की टीम से अन्य टीम को फर्क पड़ेगा, जिससे गुजरात का खेल खराब हो सकता है. लेकिन बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है. आइए जानते हैं कि जयपुर में मौसम का हाल कैसा रहेगा. 

जयपुर वेदर रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस मैच के दौरान जयपुर का मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. फैंस के लिए अच्छी खबर है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है. फैंस इस मैच पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. वहीं ह्यूमिडिटी 20-25 प्रतिशत देखने को मिल सकती है.

सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 59 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 21 बार पहली बैटिंग करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. जबकि 38 बार रनों का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है. हालांकि यहां कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकते हैं. इस मैदान का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 217 रनों का है, जबकि सबसे छोटा स्कोर 59 रनों का है. 

राजस्थान रॉयल्स की टीम

यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका और अशोक शर्मा.

गुजरात टाइटंस की टीम

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत, अरशद खान, जयंत यादव, दासुन शनाका, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और निशांत सिंधु.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement