क्रिकेट
RR vs GT Pitch Report: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.
आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस अपनी पिछला मैच जीतकर जयपुर का दौरा कर रही है. वहीं राजस्थान को अपने पिछले मैच में शिकस्त मिली थी. दोनों ही टीमों ने अब तक 6-6 मुकाबले जीते है और अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए जीत बहुत जरूरी हो गई है. ऐसे में आरआर और जीटी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है. आइए जानते हैं कि इस मैच में पिच किसका साथ देगी और यहां पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसको फायदा मिलेगा.
सवाई मानसिंह स्टेडियम
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर बल्लेबाजों के लिए जन्नत साबित होती है. क्योंकि इस मैदान पर गेंदबाजों की खूब कुटाई होती है और हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है. इस सीजन अब तक यहां दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. इस मैदान पर 226 रनों का टारगेट भी चेज हो चुका है और अगर कोई टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो उसे 200 से ज्यादा रन बनाने ही होंगे.
RR vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 6 मुकाबले जीते हैं और राजस्थान ने 3 मैच अपने नाम किए हैं. आंकड़ों के हिसाब से गुजरात का पलड़ा राजस्थान पर एकतरफा भारी नजर आ रहा है.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
राजस्थान- रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, काइल जेमिसन और कुलदीप सेन.
गुजरात- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा और ल्यूक वुड.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से