Advertisement

RR vs GT Pitch Report: जयपुर के मैदान पर होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का होगा दबदबा, जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

RR vs GT Pitch Report: आईपीएल 2025 का 47वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां देखें पिच रिपोर्ट कैसी है.

Latest News
RR vs GT Pitch Report: जयपुर के मैदान पर होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का होगा दबदबा, जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

RR vs GT Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 47वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. जीटी ने इस सीजन सबसे दमदार प्रदर्शन किया है और 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं. हालांकि आरआर को हराकर गुजरात प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी. वहीं राजस्थान के पास हारने को कुछ नहीं है. लेकिन टीम की टीम से अन्य टीम को फर्क पड़ेगा, जिससे गुजरात का खेल खराब हो सकता है. आइए जानते हैं कि जयपुर की पिच रिपोर्ट कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मदद मिलती है. 

आरआर वर्सेस जीटी मैच के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर पिछले मैच में राजस्थान की टीम 180 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी थी. गेंदबाजों के लिए इस पिच पर ज्यादा कुछ नहीं हैं. लेकिन तेज गेंदबाजों को इस पिच पर थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है. ऐसे में यहां पर टॉस अहम भुमिका निभाता है. 

सवाई मानसिंह स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड 

सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 59 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 21 बार पहली बैटिंग करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. जबकि 38 बार रनों का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है. हालांकि यहां कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकते हैं. इस मैदान का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 217 रनों का है, जबकि सबसे छोटा स्कोर 59 रनों का है. 

आरआर बनाम जीटी हेड टू हेड

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान जीटी ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं राजस्थान को केवल एक जीत मिली है. हालांकि  गुजरात की टीम का पलड़ा राजस्थान पर भारी है. टीम ने आरआर के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की हैं. लेकिन अब राजस्थान की टीम को वापसी करने की उम्मीद है.  

राजस्थान रॉयल्स की टीम

यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका और अशोक शर्मा.

गुजरात टाइटंस की टीम

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत, अरशद खान, जयंत यादव, दासुन शनाका, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और निशांत सिंधु.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement