Advertisement

इशांत शर्मा, सिराज... 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने खेली बेखौफ पारी, स्वैग से लगाए गगनचुंबी छक्के

गुजरता के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने महज 17 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक दिया. उन्होंने इशांत और सिराज के खिलाफ गगनचुंबी छक्के ठोके हैं.

Latest News
इशांत शर्मा, सिराज... 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने खेली बेखौफ पारी, स्वैग से लगाए गगनचुंबी छक्के

वैभव सूर्यवंशी

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 47वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में जीटी ने 209 रन बनाए थे. इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 87 रन बना दिए हैं. खास बात ये रही कि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बैटिंग की और महज 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. वैभव ने इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाजों के लिए गगनचुंबी छक्के ठोके. वैभव ने इशांत के एक ओवर में 28 रन ठोक दिए.  

सिराज-इशांत के खिलाफ लगाए गगनचुंबी छक्के

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ शानदार पारी खेली है और दुनिया को बता दिया है कि वो आने वाले भारतीय क्रिकेट का बड़ा स्टार बनने के लिए तैयार हैं. उन्होंने इशांत शर्मा और मोहम्मज सिराज के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली और गगनचुंबी छक्के लगाए. इतना ही नहीं उन्होंने इशांत के ओवर में 28 रन ठोक दिए. खास बात ये है कि इशांत ने जब आईपीएल डेब्यू किया था, तब वैभव पैदा भी नहीं हुए थे. ऐसे में उन्होंने इतनी अनुभवी खिलाड़ी के खिलाफ बेखौफ पारी खेली है. 

जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

गुजरात के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने महज 17 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक दिया है. इस अर्धशतक के साथ वो टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. आईपीएल 2025 में भी वैभव ने सबसे तेज फिफ्टी बना दी है. इस सीजन निकोलस पूरन ने 18 गेंदों में जड़ा था. लेकिन अब वैभव इस लिस्ट में टॉप पर बन गए हैं.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement