Advertisement

Rohit Sharma के लिए बेहद खास है आज का दिन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Rohit Sharma Shared Emotional Post: रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. उनके लिए आज बेहद खास दिन भी है.

Latest News
Rohit Sharma के लिए बेहद खास है आज का दिन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Rohit Sharma

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया है. हालांकि आज यानी 23 जून 2025 को उनके करियर के 18 साल पूरे हो गए हैं, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. रोहित ने अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब देश को जिताया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इंस्टग्राम पर क्या भावुक पोस्ट शेयर किया है. 

रोहित ने शेयर किया भावुक पोस्ट

रोहित शर्मा ने आज यानी 23 जून 2025 को 18 साल पूरे हो गए हैं. रोहित ने साल 2007 को वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था. उसके बाद रोहित ने टी20 क्रिकेट में 6 साल बाद डेब्यू किया था. यानी साल 2013 में टी20 में डेब्यू किया था. वहीं टेस्ट में रोहित ने साल 2013 में डेब्यू किया था. रोहित ने 18 साल पूरे होने पर भावुक हो गए हैं. 

रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 साल पूरे होने पर हेलमेट का फोटो शेयर किया है, जो उन्हें टेस्ट डेब्यू पर मिला था. उन्होंने हेलमेट के साथ कैप्शन लिखा कि मैं इसका सदा आभारू रहूंगा. 

रोहित ने हिटमैन बनने तक का सफर

रोहित शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत में मीडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की, जहां वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे. लेकिन फिर उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिला और उन्होंने ये मौका दोनों हाथों से कबूल किया. उसके बाद उन्होंने दुनियाभर में बताया कि वो क्या चीज हैं. इतना ही नहीं उन्होंने कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़े और कई रिकॉर्ड बनाए. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट में अपना जलवा बिखेरा और अटूट रिकॉर्ड बनाया. रोहित को पावरहिटिंग के लिए जाना जाने लगा. उसके बाद फिर उनका नाम हिटमैन पड़ गया. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement