क्रिकेट
महिला वनडे वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर अपनी जगह फाइनल में पक्की कर ली है. इस जीत के बाद रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट की है जो कि वायरल हो रही है.
महिला वनडे वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की, इस मैच में महिला टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 339 रन के रिकॉर्ड टारगेट को अंत में आसानी से हासिल कर लिया. इस मैच में भारत के जेमिमा रोड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारी खेली. इन दोनों की पारी का जीत में अहम योगदान रहा. भारत की इस शानदार जीत पर मेन्स टीम का पूर्व कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक खास पोस्ट शेयर किया है.
पोस्ट तेजी से हो रहा वायरल
रोहित शर्मा का पोस्ट इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. रोहित शर्मा ने भारत के इस ऐतिहासिक जीत के बाद अपने इंस्टा अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की. स्टोरी में उन्होंने भारतीय महिला टीम की एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि Well Done Team India. रोहित के इस पोस्ट को देखकर ये साफ हो गया कि वह इस मैच को काफी करीब से फॉलो कर रहे थे और वह इस जीत के बाद बेहद खुश नजर आए.
Rohit Sharma instgram story #INDWvsAUSW pic.twitter.com/2dln4cvd0Q
— Ritesh Ranjan (@ranj32939) October 30, 2025
2 नवंबर को होना है फाइनल
इस टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवबंर को इसी मैदान पर खेला जाना है. रोहित शर्मा भारतीय महिला टीम को सपोर्ट करने वाला पहुंचते है या नही ये देखना काफी दिलचस्प होगा. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत के सामने 339 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट को भारतीय टीम ने जेमिमा रोड्रिग्ज के शतक और हमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी के दमपर 5 विकेट रहते हासिल कर लिया. जेमिमा 134 गेंदों में 127 रन बनाकर नाबाद लौटी तो वहीं हरमनप्रीत कौर 89 रन बनाकर आउट हुई.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से