Advertisement

'घुटने पर बैठकर मैंने रितिका को...' भज्जी के शो पर Rohit Sharma ने सुनाई अपनी लव स्टोरी की कहानी

हरभजन सिंह और गीता बसरा के शो पर रोहित शर्मा ने अपनी वाइफ रितिका सजदेह के साथ लव स्टोरी को साझा किया है. उन्होंने बताया है कि उन्होंने कैसे प्रपोज किया था.

Latest News
'घुटने पर बैठकर मैंने रितिका को...' भज्जी के शो पर Rohit Sharma ने सुनाई अपनी लव स्टोरी की कहानी

rohit sharma ritika sajdeh

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. इससे पहले उन्होंने टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ली थी. हालांकि अब वो सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. इस बीच रोहित ने हरभजन सिंह और उनकी वाइफ गीता बसरा के एक शो पर अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया है. रोहित ने बताया है कि उन्होंने कैसे रितिका को प्रपोज किया है. आइए जानते हैं कि रोहित की लव स्टोरी कैसी रही है. 

ऐसी थी रोहित की लव स्टोरी

रोहित शर्मा ने हरभजन सिंह और उनकी वाइफ गीता के शो पर बात करते हुए कहा, "मैं रितिका को वहां लेकर गया था, जहां मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था. ये मेरे लिए खाना भी लेकर आई थी. हमने पहले साथ में खाना खाया और फिर कहा कि चलो आई क्रीम खाकर आते हैं. हम कार में बैठकर मरीन ड्राइव से निकले और उसके बाद दादर, बांद्रा और वर्ली जैसी जगह गए. तो फिर इसने मुझसे कहा कि कहां पर है आईस क्रीम? फिर मैंने कहा कि बोरीवली में एक अच्छा आईस क्रीम वाला है, जहां मैं पहले रहता था. तब हम उस ग्राउंड पर पहुंचे थे."

उन्होंने आगे बताया, "मैदान पर अंधेरा था. मैंने अपने दोस्त से पहली बोल दिया था कि सेटअप करके रखना. जब मैं प्रपोज करूं, तो इस मोमेंट को रिकॉर्ड कर लेना. मैंने अपनी कार को मैदान के बीच में लगाया और पिच पर मैं घुटनों पर बैठा और फिर रितिका को प्रपोज किया. साल 2013 में हम लोगों को एहसास हुआ था कि ये दोस्ती से बढ़कर है. मुझे होटल का खाना पसंद नहीं था, तो ये मेरे लिए रोज खाना लेकर आती थी. लेकिन हमारे दोस्तो को तो ऐसा लगता था कि हम लोगों के बीच कुछ चल रहा है.  लेकिन तब ऐसा कुछ नहीं था."

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement