क्रिकेट
टी20 और टेस्ट के बाद अब रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं और उनकी जगह इस खिलाड़ी को कप्तानी मिल सकती हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल और फिर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. रोहित की रिटायरमेंट के बाद बीसीसीआई ने शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंप दी थी. जबकि टी20 में सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं. हालांकि वनडे क्रिकेट में अब तक रोहित ही कप्तान हैं. लेकिन ऐसी खबरे हैं कि जल्द ही रोहित ने वनडे की भी कप्तानी छिन सकती है और उन्हें संन्यास भी लेना पड़ सकता है. बीसीसीआई उनकी जगह इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने के लिए सोच रही है. अजीत अगरकर जल्द ही इसपर अपना फैसला लेने वाले हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की पूरी प्लानिंग वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर ध्यान केंद्रित करना है. ऐसे में रोहित शर्मा जब तक 40 साल के पूरे हो जाएंगे और फिर दो बड़े सवाल खेड़े होंगे. पहला उनकी फॉर्म और दूसरा उनकी फिटनेस पर. ऐसे में रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बीसीसीआई वनडे क्रिकेट में भी नए कप्तान पर विचार कर रही है.
कप्तान बन सकता है ये खिलाड़ी
अगर बीसीसीआई रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी वापस लेगी, तो अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति शुभन गिल को कप्तानी सौंप सकती है. गिल टेस्ट टीम के कप्तान पहले ही हैं और अगर उन्हें वनडे की भी कमान मिल जाती है, तो वो वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान बन जाएंगे. इतना ही नहीं रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया है कि अधिकतर पूर्व क्रिकेटर्स श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने के पक्ष में हैं.
रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, "रोहित शर्मा और बीसीसीआई सिलेक्टर्स के बीच उनके वनडे करियर के भविष्य को लेकर किसी भी तरह की चर्चा नहीं हुई है. लेकिन हमें ऐसा लग रहा था कि वो चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं."
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.