Advertisement

IND VS ENG: रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से होंगे बाहर! ये है वजह

India VS England Test Series 2025: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज अपना नाम वापस ले सकते हैं. इसकी बड़ी वजह सामने आ गई है.

Latest News
IND VS ENG: रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से होंगे बाहर! ये है वजह
Add DNA as a Preferred Source

भारत के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने खुद इस सीरीज से हटने का फैसला लिया है. वही विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के 3 मैचों में सिर्फ 31 रन ही बना सके थे. वही सिडनी टेस्ट में रोहित ने खुद को ही बाहर कर लिया था. इस वजह से हिटमैन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से भी दूरी बना सकते हैं. 

इंग्लैंड का दौरा करेगी भारत ए की टीम 

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए दौरा करेगी. जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है. भारत के टेस्ट सीरीज का दौरा 20 जून से हेडिंग्ले में पहला मैच खेलेगी. 

इंडिया ए की टीम इंग्लैंड लांयस के खिलाफ 2 चार दिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी. जिसमें करुण नायर को खेलने की उम्मीद जताई जा रही है. जो काफी समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.  

आईपीएल में धूम मचा रहे भारतीय खिलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत के खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं. जिसमें रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक शामिल है. हालांकि रोहित को पहले मैच  में बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी खेलने का मौका मिला था. 

वही विराट कोहली ने गत विजेता केकेआर के खिलाफ सीजन के पहले मैच नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी. जबकि ऋषभ पंत लखनऊ की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं. 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement