Advertisement

इस सीनियर क्रिकेटर की बातों से Rohit Sharma हुए आहत, BCCI से की शिकायत में बताया दिल का दर्द

Rohit Sharma Vs Sunil Gavaskar: रोहित शर्मा पिछले कुछ वक्त से खराब फॉर्म की वजह से आलोचना झेल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने बीसीसीआई से सीनियर क्रिकेटर सुनील गावस्कर की शिकायत की है. 

Latest News
इस सीनियर क्रिकेटर की बातों से Rohit Sharma हुए आहत, BCCI से की शिकायत में बताया दिल का दर्द

रोहित शर्मा ने पूर्व क्रिकेटर की शिकायत BCCI से की

Add DNA as a Preferred Source

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं बीते हैं और वह खराब फॉर्म की वजह से आलोचकों के निशाने पर हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम की शर्मनाक हार और खुद कप्तान की परफॉर्मेंस की दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने काफी आलोचना की थी. सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई की मीटिंग में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर की शिकायत की है. उन्होंने कहा कि गावस्कर ने बहुत ज्यादा कठोर शब्दों में आलोचना की है. पूर्व क्रिकेटर अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उन्हें इतने कठोर शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था. 

क्या गावस्कर से नाराज हैं कप्तान रोहित शर्मा? 
सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई के साथ रिव्यू मीटिंग में रोहित शर्मा ने सुनील गावस्कर के दिए बयानों का हवाला दिया था. उन्होंने बोर्ड से की शिकायत में कहा कि दिग्गज क्रिकेटर ने बहुत ही कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया है. ऑस्ट्रेलिया दौरे में रोहित से जब एक पत्रकार ने सुनील गावस्कर की आलोचना पर उनका जवाब पूछा था, तो उन्होंने कहा था कि मैं लैपटॉप, पेन और कागज लेकर बैठकर कुछ भी लिखने वाले लोगों के बारे में जवाब नहीं दूंगा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गावस्कर ने कहा था कि वह अब कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि उनको कुछ नहीं आता है. 


यह भी पढ़ें: 'मेरी स्मार्टनेस की वजह से करियर बर्बाद...' पाकिस्तानी दिग्गज ने दिया हैरान करने वाला बयान


रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा ने बीसीसीआई से कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर जरूरत से ज्यादा नकारात्मक बयानबाजी कर रहे थे. इससे पहले दिग्गज क्रिकेटर ने अनुष्का शर्मा पर एक कमेंट किया था, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने लंबी पोस्ट लिखकर उन्हें खूब सुनाया था. सुनील गावस्कर को खुलकर अपनी राय रखने के लिए जाना जाता है. अक्सर वह आलोचना करते हुए तल्ख भी हो जाते हैं.


यह भी पढ़ें: 22 साल के इस खिलाड़ी के सामने नतमस्तक हुए सूर्यकुमार, VIDEO देख फैंस कर रहे तारीफ


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement