क्रिकेट
भारक के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में 11 रन बनाते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित वनडे में 11 हजार रन बनाने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं.
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में 11 रन बनाते ही 11 हजारी बन गए हैं. जिसके साथ ही सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल के लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
रोहित ने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 261 वनडे पारी ली है. वो ऐसा करने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वो 11 हजार रन बनाने से चूक गए थे.
विराट कोहली से पीछे रह गए रोहित
भारत के कप्तान रोहित शर्मा 11,000 का आंकड़ा तक सबसे तेज पहुंचने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 11 हजार बनाने के लिए 261 पारी ली है. वही विराट कोहली ने 11 हजार रन सिर्फ 222 पारी में पूरे कर लिए थे.
1⃣1⃣,0⃣0⃣0⃣ ODI runs and counting for Rohit Sharma! 🙌🙌
He becomes the fourth Indian batter to achieve this feat! 👏👏
Follow the Match ▶️ https://t.co/ggnxmdG0VK#TeamIndia | #BANvIND | #ChampionsTrophy | @ImRo45 pic.twitter.com/j01YfhxPEH— BCCI (@BCCI) February 20, 2025
रोहित शर्मा वनडे में 11 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 10वें खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिंकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है.
वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
18426 - सचिन तेंदुलकर
13963 - विराट कोहली
11221 - सौरव गांगुली
11020 - रोहित शर्मा
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.