Advertisement

रोहित शर्मा ने कैसे दिया था वाइफ रितिका सजदेह को सरप्राइज, बहुत प्यारी है कहानी

Rohit Sharma and Ritika Sajdeh Love Story: रोहित शर्मा ने हरभजन सिंह और गीता बसरा के शो में अपनी लवस्टोरी पर खूब बात की है. जिसमें पहली मुलाकात से लेकर प्रपोजल तक का किस्सा हिटमैन ने शेयर किया है.

Latest News
रोहित शर्मा ने कैसे दिया था वाइफ रितिका सजदेह को सरप्राइज, बहुत प्यारी है कहानी
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हरभजन और गीता बसरा के पॉडकास्ट में अपनी रोमांटिक प्रपोजल स्टोरी शेयर की है. जिसकी कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. रोहित ने रितिका सजदेह को मुंबई के बोरीवली में उस मैदान पर सरप्राइज दिया. जहां से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरु किया था. रोहित का प्रपोजल बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में था. उन्होंने रितिका को आखिरी समय तक इसका अहसास नहीं होने दिया. 

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की पहली मुलाकात साल 2008 में हुई थी. जिसके बाद धीरे- धीरे दोनों करीब आने लगे. इस बात का अहसास रोहित को साल 2013 में हुआ था. हरभजन सिंह और गीता बसरा के इंटरव्यू में रोहित ने कई बड़े खुलासे किए हैं. 

रोहित ने रितिका को कैसे दिया सरप्राइज

हरभजन सिंह और गीता बसरा के साथ बातचीत में रोहित शर्मा ने कहा कि  कि वह मेरे लिए घर से खाना लेकर आई थी. इसलिए, मैंने उससे कहा चलो आइसक्रीम खाते हैं. हम बीच में कई जगहों से गुजरे और वह सोच रही थी कि आइसक्रीम कहां है. रोहित ने आगे कहा कि मैं उसे उसी जगह ले गया. जहाँ से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jod (@jod_insane45)

उन्होंने कहा कि रितिका को पता ही नहीं चला कि वे कहाँ हैं. हम मैदान पर गए. मैदान में अंधेरा था. इसलिए, उसे पता ही नहीं चला कि यह मैदान है. मैंने अपने दोस्त से पहले ही कह दिया था कि कुछ सेट कर लो और उस पल को कैद करने के लिए वहाँ रहो. जब मैं मैदान के बीच में पहुँचा, तो मैं पिच के बीच में घुटनों के बल बैठ गया. इस तरह से रोहित ने रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया. दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी. 2015 में शादी करने वाले इस जोड़े के दो बच्चे हैं. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement