Advertisement

IND vs PAK: रोहित शर्मा का हौसला बढ़ाने के लिए बच्चों के साथ दुबई पहुंची रितिका सजहेद, देखें VIDEO

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां रितिका सजहेद भी पति रोहित शर्मा को सपोर्ट करने के लिए मैदान पहुंची हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Latest News
 IND vs PAK: रोहित शर्मा का हौसला बढ़ाने के लिए बच्चों के साथ दुबई पहुंची रितिका सजहेद, देखें VIDEO
Add DNA as a Preferred Source

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा का हौसला बढ़ने के लिए दुबई पत्नी रितिका सजहेद पहुंची हैं.

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. रितिका के साथ उनकी 6 साल की बेटी समायरा शर्मा को उनके साथ देखा गया है. 

रितिका के साथ नजर आए सूर्या

भारतीय टीम का सपोर्ट करने के लिए सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी के साथ पहुंचे हुए हैं. वही रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह की वीडियो में दिखाई पड़ रही है. भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए दुनियाभर के फैंस दुबई क्रिकेट स्टेडिम में पहुंचे हैं. 

 

रितिका के साथ उनकी बेटी भी दिखाई दे रही है. लेकिन अनुष्का शर्मा पाकिस्तान के मैच को देखने के लिए दुबई नहीं गई है. 

भारत के सामने 242 रन का टारगेट 

 

पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जोकि उनका फैसला काफी हद तक गलती साबित हुआ. भारतीय गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की टीम सिर्फ 241 रन ही बना सकी.

जिसमें सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली. वही मोहम्मद रिजवान 46 रन बनाए. जबकि भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने झटके. उन्होंने 3 विकेट लिए. वही हार्दिक पांड्या के नाम 2 सफलताएं रही. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement