क्रिकेट
Rishabh Pant Punished him Self: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक खराब शॉट खेलते हुए आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने खुद को सजा भी दी है. इसका एक बड़ा खुलासा हुआ है.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां टीम इंडिया को इंग्लैड ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. जबकि इस सीरीज का पहला मुकाबला मेजबानी टीम ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया था. इस मैच में ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक ठोका था. इस बीच पंत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, पंत ने इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी आखिरी टेस्ट खेला था. उस दौरान वो एक खराब शॉट खेलने की वजह से आउट हो गए थे और फिर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उनपर सवाल उठाए थे. हालांकि खबर सामने आ रही है कि उसके बाद पंत ने खुद को सजा दी थी.
खराब शॉट खेलने के बाद खुद की दी सजा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक खराब शॉट खेलने के बाद ऋषभ पंत खुद को सजा दी थी. उस शॉट के बाद पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी उन्हें 'stupid stupid stupid' कहा था, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था. लेकिन अब एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि उसके बाद पंत ने खुद को सजा भी दी थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, पंत ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था और व्हाट्सएप को डिलीट कर दिया था. पंत तभी अपना फोन खोलते थे, जब उन्हें किसी खास को कॉल करना होती थी.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सोहम देसाई ने पंत को लेकर कहा, "उन्होंने दिन-ब-दिन सबसे गहन सत्र किए, जब भी वो खाली होते थे तो मुझे जिम में खींच लेते थे. उन्हें थकान या काम के बोझ वाले कार्यक्रमों की परवाह नहीं थी. उन्होंने केवल इतना कहा था कि उन्हें खुद पर काम करते रहने की जरूरत है. फाइनल के दिन वो अपने मन में किसी प्रकार के अपराध बोध के साथ मेरे पास आए और पूछा कि क्या वो उस दिन छुट्टी ले सकते हैं. मैंने कहा कि अब समय आ गया है कि वो ऐसा करें."
उन्होंने आगे कहा, "पंत के पास इतना रिजर्व है कि वो कुछ भी असाधारण किए बिना कम से कम एक साल तक ठीक रहेंगे. यही कारण है कि आप हेडिंग्ले टेस्ट में दो शतक बनाने और इतने लंबे समय तक विकेटकीपिंग करने के बावजूद उन्हें इतनी अच्छी तरह से घूमते हुए देखते हैं."
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.