क्रिकेट
Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: रिंकू सिंह ने बताया प्रिया सरोज के साथ उनकी शादी कब होगी. उन्होंने अपनी लव स्टोरी भी शेयर की है.
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह इस समय यूपी टी20 लीग 2025 में खेल रहे हैं. यूपी लीग में रिंकू मेरठ मावेरिक्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं. हाल ही में रिंकू ने शतक ठोका था और सुर्खियां बटोरती थी. इतना ही नहीं इस शतक से पहले रिंकू को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया में भी चुना गया है. इस बीच रिंकू सिंह ने अपनी लव स्टोरी को लेकर बातचीत की है और ये भी बताया है कि उनकी शादी मंगेतर प्रिया सरोज से कब होगी?
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लव स्टोरी
रिंकू सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी और समाजवार्दी पार्टी की सासंद प्रिया सरोज के साथ लव स्टोरी को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा, "कहानी साल 2022 में शुरू हुई थी. तब कोरोना के कारण पूरा आईपीएल मुंबई में ही हुआ था. मेरा एक फैन पेज था, जहां पर प्रिया सरोज की फोटो डाली गई थी. उनके गांव में वोटिंग चल रही थी."
उन्होंने आगे लव स्टोरी को लेकर कहा, "फिर मैंने प्रिया सरोज की फोटो देखी, तो वो मुझे काफी अच्छी लगी. मुझे लगा कि मेरे लिए ये परफेक्ट हैं. उसके बाद मैंने सोचा कि मैं उन्हें मैसेज करूं. लेकिन फिर सोचा कि ये अच्छा नहीं रहेगा. फिर उन्होंने मेरे एक दो फोटो लाइक की. फिर मैंने उन्हें मैसेज कर दिया और वहां से शुरुआत हुई थी. मेरे मैसेज के बाद उनका जवाब भी आ गया. एक हफ्ते के बाद से लगातार बातचीत होने लगी. मुझे उनसे प्यार हो गया था."
कब होगी रिंकू-प्रिया शादी?
रिंकू सिंह से पूछा गया कि आपकी शादी इस साल होगी? इसका जवाब देते हुए रिंकू ने कहा, "अभी देखते हैं कि क्या होता है और शाही कब होगी? क्योंकि अभी घरेलू क्रिकेट चल रहा है. नंवबर में बोला गया था, लेकिन अब देखते हैं कि शादी कब होती है. नंवबर के बाद 4 से 5 महीने मेरा पूरा शेड्यूल बिजी है."
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.