क्रिकेट
Priya Saroj Playing Cricket Video: सांसद प्रिया सरोज अपने मंगेतर रिंकू सिंह के रंग में रंगी नजर आई हैं. प्रिया का मैदान पर क्रिकेट खेलने हुए वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवार्दी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने हाल ही में एक दूसरे से मंगनी की हैं, जो काफी धूम-धाम से हुई है. इस मंगनी में कई स्टार्स भी शामिल हुए थे और इसका आयोजन लखनभ में हुआ था. उसके बाद से रिंकू और प्रिया का नाम सुर्खियों में हैं. इस बीच प्रिया सरोज की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें समाजवार्दी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रही है.
रिंकू के रंग में रंगी प्रिया सरोज
रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पंसद भी कर रहे हैं. दरअसल, प्रिया नाराणसी के शिवपुर मिनी स्टेडियम में स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के लिए गई थीं, जहां उन्होंने बैट थामा और कई शानदार शॉट्स खेलीं. प्रिया सलवार सूट में मैदान पर उतर गईं और सभी को चौंका दिया. उन्होंने दो गेंदें खेली, जिसमें पहली गेंद डॉट गई और दूसरी पर उन्होंने बढ़िया शॉट लगाई. उसके बाद से उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
सांसद , प्रिया सरोज जी क्रिकेट खेलती हुई 🤗🏏 pic.twitter.com/yYJf9nIk43
— Aadhya Yadav (@Aadhyayadavv) June 18, 2025
हाल ही में हुई है रिंकू-प्रिया की मंगनी
आपको बता दें कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने वाले हैं. दोनों की फैमिली भी इस रिश्ते से काफी खुश है. रिंकू और प्रिया ने हाल ही में मंगनी भी कर ली है. रिंकू और प्रिया की मंगनी 8 जून 2025 को एक 5 स्टार होटल में हुई थी. इस दौरान दोनों की फैमिली और दोस्त शामिल हुए थे. रिंकू की मंगनी में कई भारतीय टीम के क्रिकेटर्स भी नजर आए थे.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.