Advertisement

IPL 2025: RCB से मिली हार के बाद पंजाब के ड्रेसिंग रूम में मचा बवाल? रिकी पोंटिंग की श्रेयस अय्यर से हुई जोरदार बहस!

पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में 8 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर के बीच जोरदार बहस हो रही है.

Latest News
IPL 2025: RCB से मिली हार के बाद पंजाब के ड्रेसिंग रूम में मचा बवाल? रिकी पोंटिंग की श्रेयस अय्यर से हुई जोरदार बहस!
Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों ने मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का हालत खराब कर दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने सिर्फ 39 गेंदों पर 5 विकेट गंवा दिए. जिसमें मात्र प्रभसिमरन सिंह ही डबल डीजट के आंकड़े तक पहुंच सके. 

उनके अलावा कोई भी 8 रन से ज्यादा नहीं बना सका. जिसमें पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं. जो 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके आउट होने के बाद पंजाब के ड्रेसिंग रुम में तनावपूर्ण मौहाल देखने को मिला. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

अय्यर के आउट होते ही ड्रेसिंग रुम में मचा बवाल

पंजाब किंग्स के अपने 2 विकेट 27 रन के स्कोर पर गंवा दिए. जिसमें प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या का विकेट शामिल था. जिसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे. पंजाब के फैंस को उम्मीद थी कि वो पारी को संभालेंगे. मगर जोश हेजलवुड की बाहर वाली गेंद पर अय्यर आउट हो गए. जोकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बड़ा विकेट था. क्योंकि इस सीजन अय्यर ने बल्ले से खूब धमाल मचाया है. 

श्रेयस अय्यर के आउट होने पर पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग गुस्से में ड्रेसिंग रुम में जाते हुए नजर आए. इसके बाद उनकी अय्यर से काफी देर बातचीत भी हुई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

101 पर ढेर हुई पूरी पंजाब की टीम 

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-1 मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी काफी शानदार लग रही थी. किसी को उम्मीद नही थी कि पंजाब की पूरी टीम 101 रन पर ढेर हो जाएगी. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे खतरनाक गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी हुई थी. वही सुयश शर्मा का जादू मुल्लांपुर के मैदान पर देखने को मिला. दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. वही यश दयाल भी पीछे नहीं रहे और पंजाब के 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. जबकि भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला. पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement