Advertisement

LSG VS RCB: लखनऊ और बेंगलुरु मैच पर लटकी तलवार, बीसीसीआई कल IPL पर लेगी बड़ा फैसला

पाकिस्तान के हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में कई मिसाइल ढेर कर दिया. इसी को देखते हुए पंजाब और दिल्ली के मैच रद्द कर दिया गया है. वही बीसीसीआई आईपीएल को लेकर कल एक बड़ी बैठक करने वाली है.

Latest News
LSG VS RCB: लखनऊ और बेंगलुरु मैच पर लटकी तलवार, बीसीसीआई कल IPL पर लेगी बड़ा फैसला
Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान ने भारत के कई इलाको पर हमला किया है. जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया गया है. वही इस हमले के बाद धर्मशाला में खेला जा रहा मैच रद्द कर दिया गया. जिसके बाद बीसीसीआई खिलाड़ियों को निकालने के लिए प्लान बना रहा है.

वही लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच पर भी तलवार लटक गई है. बीसीसीआई आईपीएल को लेकर कल एक बैठक करेगी. जिसमें एलएसजी और आरसीबी मैच को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. 

बीसीसीआई कल आईपीएल को लेकर करेगी बैठक

आईपीएल 2025 को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड कल एक बैठक करने वाली है. जिसमें आईपीएल पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. हालांकि आईपीएल के चैयरमैन अरुण धूमल ने बयान में कहा है कि यह एक उभरती हुई स्थिति है.

हमें सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है. मगर मौजूद स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि आईपीएल 2025 का सीजन जारी रख पाना आसान नहीं है. 

लखनऊ और बेंगलुरु मैच पर लटकी तलवार 

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले मैच पर तलवार लटक रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि लखनऊ और आरसीबी के मैच को बीसीसीआई पोस्टपोन कर सकती है. 

आईपीएल 2025 का सीजन अपनी आखिरी स्टेज पर है. लेकिन भारत और पाकिस्तान के तनाव को देखते हुए इसको रोका जा सकता है. वही बीसीसीआई इसके अलावा आईपीएल को दूसरे देश में भी शिफ्ट कर सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement