क्रिकेट
IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें आरसीबी फाइनल जीतने के प्रबल दावेदार मानी जा रही है.
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल को नया चैंपियन मिलना तय है. दोनों टीमें 2008 से लीग खेल रही है. पंजाब और बेंगलुरु की टीम 18 साल से खिताब का सूखा खत्म करना चाहती है.
फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. आइए जानें 3 फैक्टर जो आरसीबी को चैंपियन बनवा सकती है. वही पंजाब किंग्स से आईपीएल की ट्रॉफी छीन सकती है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2025 में गजब फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने 14 मैच में 614 रन बनाए हैं. कोहली फाइनल मैच में अपने अनुभव का इस्तेमाल पंजाब किंग्स के खिलाफ कर सकते हैं. विराट को 3 आईपीएल फाइनल खेलने का अनुभव भी है. जो उनके लिए अच्छा साबित हो सकता है.
वही इस सीजन जोश हेजलवुड शानदार फॉर्म में दिखा रहे हैं. हेजलवुड ने 11 मैच में 21 विकेट अपने नाम किए हैं. वही पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है. जबकि जोश हेजलवुड आजतक एक भी फाइनल मैच नहीं हारे हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले 2 मैचों में जीत मिली है. जो उनके मनोबल के लिए काफी अच्छी खबर है. वही इस सीजन में पंजाब ने भी 1 मैच अपने नाम किया है. ऐसे में आरसीबी का आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल इतिहास में अबतक 3 फाइनल खेले हैं. जिसमें आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है. वही पंजाब किंग्स ने सिर्फ 1 फाइनल खेला है. जहां पीबीकेएस को केकेआर ने हरा दिया था. ऐसे में फाइनल का अनुभव बेंगलुरु के काम आ सकता है.