Advertisement

RCB VS SRH Pitch Report: लखनऊ में लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज करेंगे धमाल! जानें इकाना स्टेडियम की पिच का हाल

RCB VS SRH Pitch Report in hindi: आईपीएल 2025 का 65वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए जानें इस मैच के दौरान का पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है.

Latest News
RCB VS SRH Pitch Report: लखनऊ में लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज करेंगे धमाल! जानें इकाना स्टेडियम की पिच का हाल
Add DNA as a Preferred Source

Ekana Cricket Stadium Pitch Report in Hindi: आईपीएल 2025 का 65वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाने वाला मैच पहले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था. मगर भारी बारिश होने की वजह से मैच को लखनऊ में शिफ्ट कर दिया गया.  

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. वही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. मगर एसआरएच बेंगलुरु का काम जरुर बिगाड़ सकती है. लखनऊ की पिच पर पिछले मैच में हैदराबाद की टीम को जीत मिली है. ऐसे में उनको कमजोर नहीं आंका जा सकता. आइए जानें इस मैच के दौरान लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडिमय की पिच का हाल कैसा रहने वाला है. 

आरसीबी वर्सेस एसआरएच इकाना क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

इस सीजन लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है. पिछले मैच की दोनों पारियों में 200 रन के स्कोर देखने को मिले थे. वही आईपीएल के इतिहास में पहली बार इस मैदान पर हैदराबाद ने 200 या उसे ज्यादा रन चेस किए हैं. इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि लखनऊ की पिच इस साल बल्लेबाजों के मुफीद रही है. मगर स्पिन गेंदबाज भी यहां पर अपना कमाल दिखा रहे हैं. 

इकाना स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड्स

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अबतक कुल 20 आईपीएल मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 8 मुकाबले में जीत मिली है. वही रनों का पीछा करने वाली टीम ने 11 मैच अपने नाम किए हैं. वही एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. लखनऊ की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 169 रन रहा है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में कुल 24 मैच खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मुकाबले जीते है. वही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 11 मैच अपने नाम कर सकी है. 

आरसीबी-एसआरएच का फुल स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजाराबानी

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, अथर्व तायदे, सचिन बेबी, अनिकेत वर्मा, वियान मुल्डर, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement