क्रिकेट
RCB vs RR Weather Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला खेला जाएगा. यहां जानिए मैच के दौरान मौसम का हाल कैसा रहेगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन इससे पहले भी दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ चुकी हैं. आरआर के घर पर आरसीबी ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में अब आरआर आरसीबी से अपना बदला लेना चाहेगी. आरसीबी ने अब तक अपने घर पर 3 मैच खेले हैं और तीनों में हार मिली है. आरसीबी अपने घर पर हार का सिलसिला तोड़ना चाहिए. लेकिन फैंस को इस मैच में बारिश का डर सता रहा है. पिछले मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश देखने को मिली थी. आइए जानते हैं कि आरसीबी बनाम आरआर मैच में मौसम का हाल कैसा रहेगा.
AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार, आरसीबी और आरआर मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है. पिछले बार यानी आरसीबी और पीबीकेएस मैच में बारिश आई थी, जिसकी वजह से फैंस का मजा किरकिरा हो गया था. इसी वजह से फैंस इस मैच में बारिश को लेकर चिंता में है. लेकिन फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं मैच के दौरान तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. आरसीबी ने 16 बार राजस्थान को शिकस्त दी है. वहीं राजस्थान ने आरसीबी को 14 बार हराया है. हालांकि 3 मुकाबले बेनतीजे भी रहे हैं. आंकड़ों को देखने के बाद राजस्थान पर बेंगलुरु का पलड़ा भारी है.
रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगिसानी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी और यश दयाल.
संजू सैमसन, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा और संदीप शर्मा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.