Advertisement

RCB vs PBKS Weather Report: आरसीबी-पीबीकेएस मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल! जानें बेंगलुरु के मौसम का हाल

RCB vs PBKS Weather Report: रॉयल चैलेजर्स बेंगुलरु और पंजाब किंग्स के बीच 18 अप्रैल को एम ए चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. जहां बारिश फैंस का मजा बिगड़ सकती है.

Latest News
RCB vs PBKS Weather Report: आरसीबी-पीबीकेएस मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल! जानें बेंगलुरु के मौसम का हाल
Add DNA as a Preferred Source

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 34वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां रजत पाटीदार की भिड़त श्रेयस अय्यर से होगी. आरसीबी और पीबीकेएस अपने पिछले मैच में जीत दर्ज करके आ रही है. मगर फैंस के मजे को बारिश खराब कर सकती है. लेकिन इस मैदान का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है. 

बारिश के रुकने पर खेल शुरु होने में 30 मिनट से भी कम का समय लगता है. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीत कर क्वालिफिकेशन के बेहद करीब आना चाहेगी. आइए जानें इस मैच के दौरान बेंगलुरु के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.  

जानें बेंगलुरु के मौसम का हाल 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच में हल्की बारिश की संभावना है. वही इस मुकाबले के दौरान बादल छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल को तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर  34 डिग्री सेल्सियस  तक रहने की उम्मीद है. 

अगर इस मैच में बारिश की वजह से मुकाबला धुल जाता है. तो दोनों टीमें के खाते में 1-1 अंक आ जाएगी. इस मैच में निर्णय के लिए कम से कम 5 ओवर का खेल होना अनिवार्य होता है. 

यहां भी पढ़े- RCB vs PBKS Pitch Report: बेंगलुरु में फिर होगी रनों की बारिश, जानें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

आरसीबी और पीबीकेएस की फुल स्क्वाड 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह

पंजाब किंग्स टीम: नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मुशीर खान, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैश्य, यश ठाकुर
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement