Advertisement

RCB vs PBKS Final Press Conference: आईपीएल 2025 फाइनल से पहले हुई दोनों कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें क्या बोले श्रेयस-रजत

RCB vs PBKS Final Press Conference: आईपीएल 2025 फाइनल से पहले आरसीबी और पीबीकेएस के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है, जिसमें रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर ने कई बातें की हैं.

Latest News
RCB vs PBKS Final Press Conference: आईपीएल 2025 फाइनल से पहले हुई दोनों कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें क्या बोले श्रेयस-रजत

RCB vs PBKS Final Press Conference

Add DNA as a Preferred Source

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी ने क्वालिफायर 1 में पंजाब को हराकर और पंजाब ने क्वालिफायर 2 में मुंबई को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है. हालांकि इस अहम मुकाबले से पहले दोनों कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है, जिसमें दोनों ही ने ही कई बड़े खुलासे किए हैं. आइए जानते हैं कि रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर दोनों ने क्या कहा है. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बोले रजत पाटीदार

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "विराट कोहली एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, लेकिन हम हर एक खिलाड़ी के योगदान को महत्व देते हैं. विराट ने इंटरनेशनल और आईपीएल दोनों में ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. टीम का हर खिलाड़ी हाई प्रोफाइल है. मैच में हम सिर्फ वही रणनीति बनाते हैं, जिसे हम नियंत्रित कर सके. हम एक टीम के रूप में फाइनल खेलेंगे. इस समय हमारी टीम में भारतीय और विदेशी खिलाड़ी का अच्छा संतुलन बना हुआ है. बतौर कप्तान मेरी भूमिका यही है कि हर एक खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रेरित करना है." 

श्रेयस अय्यर ने बोली ये बात

पीबकेएस कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे खेल की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना पसंद है. मैं खास ध्यान रखता हूं कि विकेट का कैसा व्यवहार करता है और कौन सा गेंदबाज गेंद फेंक रहा या आगे फेंकेगा. बतौर कप्तान टीम में सभी का समर्थन करता हूं. हम अपने कोच रिकी पोटिंग के समर्थन से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हमने इस सीजन की शुरुआत भी अहमदाबाद से की थी और इसका अंत भी यहां से करेंगे. हमारे नए खिलाड़ी निडर खेलना जानते हैं. टीम के अंदर जोश और अनुभव है. मैं मुंबई के खिलाफ अपनी पारी से खुश हूं, लेकिन संतुष्ट नहीं हूं. सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है. फाइनल अभी बाकी है. मैं कल रात सिर्फ चार घंटे ही सोया."

उन्होंने आगे कहा, "हमारे युजवेंद्र चहल अच्छे स्पिनर हैं. लेकिन अभी तक मेरे पास उनकी चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं हैं. उनका खेलना फाइनल की पिच पर निर्भर करेगा. मैं अपने विरोधी कप्तान को ये नहीं बताना चाहता कि हमने फाइनल के लिए कप्तान और टीम के दौर पर क्या रणनीति तैयार की है. मैं और रजत पाटीदार मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम में बतौर कप्तान खेले हैं. आज हमे वो समय याद आ गया है, जब हम दोनों बतौर कप्तान एक दूसरे सामने थे."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement