Advertisement

RCB vs PBKS Pitch Report: बेंगलुरु में फिर होगी रनों की बारिश, जानें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

RCB vs PBKS Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 34वां मुकाबला 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए जानें इस मैच की पिच रिपोर्ट?

Latest News
RCB vs PBKS Pitch Report: बेंगलुरु में फिर होगी रनों की बारिश, जानें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 के 18वें सीजन के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें पिछले मैच में जीत दर्ज करके आ रही है. पंजाब किंग्स ने पिछले मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर डिफेंड किया था. वही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को उसके घर में 9 विकेट से धूल चटाई थी.

ऐसे में बेंगलुरु और पंजाब अपने जीत के लय को जारी रखना चाहेगी. मगर आरसीबी को इस सीजन अभी तक अपने घर पर जीत नहीं मिल सकी है. आइए जानें क्या चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से रनों की बारिश होगी या गेंदबाज अपना कहर बरपाएंगे. 

आरसीबी वर्सेस पीबीकेएस मैच के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. वही इस मैदान की बाउंड्री छोटी होनी की वजह से यहां पर छक्के-चौके खूब देखने को मिलते हैं. लेकिन शुरुआत में तेज गेंदबाजो के लिए पिच थोड़ी अनकूल होती है. 

मगर खेल के आगे बढ़ने पर बैट्समैन गेंदबाज के ऊपर हावी हो जाता है. इन सबके अलावा बेंगलुरु के पिच पर ओस भी गिरती है. जिसका फायदा दूसरी बैटिंग करने वाली टीम को मिलता है. जिसकी वजह से यहां पर बड़े-बड़े रन चेस हो जाते हैं. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अबतक कुल 33 मैच खेले गए हैं. जिसमें पंजाब किंग्स की झोली में 17 जीत गई है.

वही आरसीबी ने 16 मैच जीते हैं. इन दोनों टीमों के बीच एक भी मैच बेनतीजा नहीं रहा है. लेकिन पिछले 5 मैच में बेंगलुरु का दबदबा देखने को मिला है. उन्होंने इस दौरान 3 मैच जीते हैं. वही पंजाब को सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है. 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रिकॉर्ड 

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 96 मैच खेले गए हैं. जिसमें 51 मुकाबले रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं. वही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सिर्फ 41 मैच में जीत मिली है. 

यहां भी पढ़े- Uber के लिए ट्रेविस हेड बने हेडेक, RCB ने कोर्ट में घसीटा; जानें क्या है पूरा मामला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की फुल स्क्वाड 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह

पंजाब किंग्स टीम: नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मुशीर खान, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैश्य, यश ठाकुर

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement