Advertisement

RCB vs PBKS Final Pitch Report: अहमदाबाद की इस पिच पर होगा फाइनल, जानें गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगी मदद?

RCB vs PBKS Final Pitch Report: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

RCB vs PBKS Final Pitch Report: अहमदाबाद की इस पिच पर होगा फाइनल, जानें गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगी मदद?

RCB vs PBKS Final Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी ने क्वालिफायर 1 और पीबीकेएस ने क्वालिफायर 2 जीतकर फाइनल में जगह बनाई है. लेकिन अब दोनों टीमों के पास 18 साल के सूखे को खत्म करने का मौका है, जो भी टीम ट्रॉफी जीतेगी, वो टीम आईपीएल में पहली बार ऐसा करेगी. आइए जानते हैं कि ये फाइनल अहमदाबाद की कौनसी पिच पर होगा और गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलेगा. 

अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच अक्सर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा स्पिनर्स को मदद मिलना शुरू हो जाती है. लेकिन यहां काफी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखे गए हैं. क्वालिफायर 2 में भी पंजाब किंग्स ने एमआई के खिलाफ 200 से अधिक रनों का टारगेट एक ओवर रहते ही चेज कर दिया था. ऐसे में फाइनल में टॉस अहम भुमिका निभाएगा. क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है.

ऐसा रहा नरेंद्री मोदी स्टेडियम का रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 43 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है और साथ ही रनों की पीछा करने वाली टीम ने 22 मैचों मे जीत हासिल की है. जबकि इस सीजन इस मैदान पर 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें रनों की पीछा करने वाली टीम ने 2 मैतों में जीत हासिल की है और 6 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है.   

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम

रजत पाटीदार (कप्तान) फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, कृणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मनोज भांडागे, रसिख दार सलाम, स्वास्तिक चिकारा और अभिनंदन सिंह.

पंजाब किंग्स की पूरी टीम

श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, विशाल विजयकुमार और यश ठाकुर.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement