क्रिकेट
RCB vs PBKS Final: आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार को एक खास तोहफा दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है. आईपीएल के इतिहास में आरसीबी ने पहली बार खिताब जीता और 18 साल के सूखे को खत्म किया है. आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार आरसीबी को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं, जिसके बाद दिग्गज बल्लेबाज और उनके साथी विराट कोहली ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है, दिसके बाद पाटीदार भी उसे चूमने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विराट ने पाटीदार को दिया खास तोहफा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें विराट कोहली रजत पाटीदार को एक खास तोहफा दे रहे हैं. दरअसल, वो खास तोहफा विराट कोहली का बैट है. जी हां, विराट ने अपना बैट पाटीदार को दे दिया. इतना ही नहीं पाटीदार विराट से बैट लेकर इतना खुश हुए कि उन्होंने बिना किसी देरी के बैट मिलते ही उसे चूमना शुरू कर दिया. अब ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से फैल रही है और लोग इसे काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं.
Gifted his bat RaPa ❤️ pic.twitter.com/qYREGgj2tX
— C. (@viratkohligf) June 4, 2025
विराट कोहली ने बैट देते हुए रजत पाटीदार को लेकर कहा, क्या बदलाव है. चोटिल खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट बनने से लेकर आईपीएल जीतने वाले कप्तान तक. कमाल है. उसके बाद उन्होंने अपना बैट उछाल कर पाटीदार की तरफ फेंका और पाटीदार ने उसे पकड़ा और फिर उसे चूमने लगे. बता दें कि विराट ने ड्रेसिंग रूम में स्पीच भी दी और खिलाड़ियों का अगले साल के लिए उत्साह भी बढ़ाई.
विराट ने पार किया 600 रनों का आंकड़ा
विराट कोहली ने हर सीजन की तरह इस सीजन भी अपने बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 15 मैचों में 54.75 और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 66 चौके और 19 छक्के लगाए हैं. विराट कोहली ने आरसीबी की जीत में अहम योगदान दिया. उन्होंने अपने बल्ले के अलावा अपने अनुभव से भी टीम को चैंपियन बनाया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.